गलगोटिया विश्वविद्यालय की छात्राओं ने खेल जगत में लहराया परचम, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा: गलगोटिया विश्वविद्यालय की महिला एथलीटों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार जीत दर्ज की है। बैडमिंटन से लेकर तीरंदाजी और ताइक्वांडो तक, छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विश्वविद्यालय की छात्रा वृद्धि चाफेकर (BBA) ने नवी मुंबई के उलवे में आयोजित सीनियर स्टेट चैंपियनशिप (महिला युगल) में जबरदस्त खेल दिखाते हुए 23-21, 21-11 के स्कोर से फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, आराधना बी (BBA) ने तेलंगाना इंटरनेशनल चैलेंज में थाईलैंड और भारत की मजबूत जोड़ियों को टक्कर देते हुए उपविजेता (Runner-up) का स्थान प्राप्त किया।
तीरंदाजी में कृतिका बिचपुरिया (BA English) का चयन जूनियर एशिया कप 2025 के लिए हुआ है, जो उनकी अंतरराष्ट्रीय क्षमता को दर्शाता है। इसके अलावा, वैष्णवी (MA English) ने कतर इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है और अब उनका चयन केन्या में होने वाली U-21 वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ, डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा, “हमारी छात्राओं की ये उपलब्धियां महिला सशक्तिकरण और दृढ़ संकल्प का बेहतरीन उदाहरण हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय हमेशा अपनी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
इन एथलीटों की सफलता न केवल विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए भी प्रेरित करती है।

यह भी देखे:-

प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन,उचित कार्यवाही की माँग
शारदा विश्वविद्यालय में ओपन सोर्स एनसीआर समुदाय का शुभारंभ, शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को मिलेगा ...
नवंबर में होने वाली NDA प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगी महिला उम्मीदवार : सुप्रीम कोर्ट
11 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान एकता संघ ने की बैठक
संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, 26 हजार के पार पहुंचे नए केस
प्रभाकर देशमुख ने पद्मविभूषण राम वी. सुतार को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा— जीवन और साधना की अ...
किसान जागरूकता अभियान के तहत किसान एकता संघ की बैठक औरंगपुर गांव में हुई
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की बैठक संपन्न, 3 से 12 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन
'कोई भी कानून से ऊपर नहीं...', लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
DUSU ELECTION 2019: नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों कार्यकर्ता करेंगे प्रचार-प्रसार
पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर पत्रकारों में आक्रोश, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने उठाई सख्त क...
राजकीय वृद्धाश्रम में धूमधाम से मनाया गया वरिष्ठ नागरिक दिवस  
योगेश कथुनिया: आठ साल की उम्र में मार गया था लकवा,कोच के बिना किया था अभ्यास
आयुष्मान कार्ड धारकों को प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोज...
योग और स्वास्थ्य: जंघा शक्ति विकासक क्रिया से पाएं स्वस्थ और मजबूत जंघाएँ, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि...
खैरपुर गुर्जर व रायपुर बांगर के लीज बैक के प्रकरण जल्द निपटेंगे