बाल दिवस पर बच्चों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, कविता–गीत–चित्रकला में चमके नन्हें सितारे; गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी फाउंडेशन ने किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा, सेक्टर ईटा।
बाल दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी फाउंडेशन के तत्वाधान में नन्हक फाउंडेशन परिसर में एक उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को समर्पित इस आयोजन में बच्चों ने पूरे जोश के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सहायक निदेशक बुद्ध विलास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बाल दिवस हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम हर बच्चे को सुरक्षित, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें। बच्चों के सपनों को साकार करने में हम सबको उनका साथ देना चाहिए।

मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत नन्हक फाउंडेशन की निदेशिका साधना सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना और देशभक्ति गीतों से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को ऊर्जा और उमंग से भर दिया।

नन्हक फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने कला प्रतियोगिता और गायन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित‍ि देखी गई।

समापन के दौरान निदेशिका साधना सिन्हा ने मुख्य अतिथि बुद्ध विलास के हाथों से सभी बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित करवाईं।

कार्यक्रम में गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी फाउंडेशन की अध्यक्षा प्रियंका मिश्रा, संयोजक आनंद मिश्रा, हिमांशु मिश्रा और आराधना वर्मा ने सभी बच्चों को कॉपी, पेन, चॉकलेट और बिस्किट वितरित कर उनके चेहरे पर खुशियां बिखेरीं।

कार्यक्रम ने बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया।

यह भी देखे:-

करप्शन फ्री इंडिया का प्रतिनिधि मंडल अन्ना हजारे से मिला
Lakhimpur Kheri Incident : सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, कल फिर होगी सुनवाई
यमुना प्राधिकरण की 60 वीं बोर्ड बैठक में लिए गए महत्पूर्ण फैसले , जानिए
मकर संक्रांति पर हिंदू युवा वाहिनी ने किया खिचड़ी वितरण
गौतमबुद्ध नगर पुलिस की सख्त कार्यवाही, लॉकडाउन का उलंघन करने वाले 2316 व्यक्ति गिरफ्तार, 543 वाहन ...
अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म सिटी परियोजना की हुई प्री बिड मीटिंग, मशहूर फिल्मी हस्तियां हुई शामिल
ग्रेनो प्राधिकरण ने सुनपुरा में 40 करोड़ की जमीन को कराया मुक्त
किसान मसीहा ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
एडब्लूएचओ दीपावली मेला में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
इनोवेशन और हेल्थकेयर का संगम: जी.एल. बजाज में हुआ MEDHA 2025 – 36 घंटे का मेडिकल डिवाइस हैकथॉन
मीट की बिक्री रोकने हेतु दिया ज्ञापन 
लगातार हो रही बारिश से हुए कई हादसे, कही दीवार ढह गई, तो कही गिरा मकान
महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा  सेनेटरी विभाग और सफाई विभाग कर्मियों को कोरोना सम्मान पत्र
ग्रेनो के दिहाड़ी मजदूरों के लिए काम के द्वार खोलेगा एप
गौतमबुद्धनगर में रोजगार का सुनहरा मौका: पीएमएफएमई योजना के तहत डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन बनने का अवस...