जहांगीरपुर में भक्ति की बयार: अर्चना बावरी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जहांगीरपुर (कृष्णा वत्स): शुक्रवार की शाम सुनारान मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय नं. 1 के निकट एक शाम बिहारी के नाम शीर्षक से भजन संध्या का आयोजन हुआ। हिमांशु कौशिक के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें आचार्य अतुल कृष्ण ने भक्तों को मोली बांधकर, चंदन लगाकर भगवान कृष्ण के चरणों में शीश नववाया और आशीर्वाद दिलाया। इस अवसर पर भगवान कृष्ण का भव्य दरबार भी सजाया गया।

भजन गायक सतेंद्र चौहान ने माँ सरस्वती की स्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। राजू भैया ने भावपूर्ण भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर करते हुए कहा—“अपनी श्यामा प्यारी से कहा करो, तुम मेरी मैं तुमरो।”

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं भजन गायिका अर्चना बावरी, जिन्होंने गुरु वंदना से संकीर्तन का शुभारंभ किया। उनके स्वर में “राधे गोविंद भजो राधे गोविंद” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। जुगन म्यूजिकल ग्रुप की संगत ने संकीर्तन को और भी आनंददायक बना दिया।

आचार्य अतुल कृष्ण ने बताया कि जहांगीरपुर की धरती संतों की तपस्थली रही है। कैलाशानंद, आशानंद, दिव्यानंद जैसे संत यहां आते रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह भजन संध्या उनके पौत्र के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पहली बार आयोजित की गई है, और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।

इस अवसर पर कुलभूषण शर्मा, आयुष अग्रवाल, नीरज शर्मा, विजय अग्रवाल, दीपक गर्ग, अंशुल मंगला सहित अनेक श्रद्धालुओं ने संकीर्तन का आनंद लिया।

यह भी देखे:-

हीट वेव/लू से बचाव हेतु जनसामान्य के लिए आवश्यक एडवाइजरी जारी
जेसीबी ने मारी टेम्पो में टक्कर , महिला की मौत , आठ घायल
विश्व कैंसर दिवस पर जिम्स ने लगाया जागरूकता कैंप, 50 से अधिक लोगों की जांच
स्कूल संचालक को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फूलों का बुक्का देकर सम्मानित किया
डॉक्टर को मरीजों के साथ सहानुभूति व प्रेम से पेश आना चाहिए: सुरेश खन्ना
नोएडा : SUPERTECH की दो 40 मंजिला इमारतें तोड़ने का आदेश, फ्लैट मालिकों को ब्याज समेत मिलेगा पैसा : ...
ग्रेटर नोएडा में खुले नाले बने मौत के गड्ढे, युवक की गाड़ी गिरने से मौत
लॉयड ग्रुप (फार्मेसी) में बी.फार्मा 2021–2025 बैच को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग प्रस्तुतियों ने रच...
भाकियू आराजनैतिक की नोएडा में हुई पंचायत ,कल सेक्टर 16 बिजली विभाग ऑफिस का करेंगे घेराव
भगवान श्रीकृष्ण की कथा में मन की सुंदरता का संदेश, कुब्जा उद्धार प्रसंग ने भाव-विभोर किए श्रद्धालु
निवेश को मूर्त रूप देने के लिए सीईओ ने निवेशकों संग की बैठक
मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड समीक्षा में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट अव्वल, पुलिस कमिश्नरेट में प्रथम...
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में ईद उल जुहा की धूम , डीएम एसएसपी ने दी मुबारकबाद
व्यापारियों का शोषण कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार - कृष्ण नागर
जाति और मुख्य जनगणना एक साथ होना मुश्किल, जानें क्यों?
स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार की ओर एक कदम: इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज़ में एआई और ऑटोमेशन पर ...