लॉयड समूह में एआई पर प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का आयोजन

ग्रेटर नोएडा स्थित लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (फार्मेसी) में 14 नवम्बर 2025 को आगामी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “एम्ब्रेसिंग एआई इन फार्मा” के अंतर्गत एक प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप “एआई एम्पावरिंग फार्मा रिसर्च एंड एनालिटिक्स” विषय पर आधारित थी, जिसे आईबीएम बिजनेस एनालिटिक्स लैब के सहयोग से आयोजित किया गया।

वर्कशॉप का उद्देश्य फार्मा शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के व्यावहारिक उपयोग को समझना और अपनाना था।

कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ—

पहला सत्र: “एआई इन फार्मा: चेंजिंग होराइज़न्स”
इस सत्र में  राज रोहित तीर (सीनियर आईबीएम बिजनेस मैनेजर) ने मुख्य वक्ता के रूप में एआई इन ड्रग डिस्कवरी, क्लाउड इन क्लिनिकल ट्रायल्स, एआई फॉर पर्सनलाइज्ड मेडिसिन तथा एथिकल एंड रेग्युलेटरी एस्पेक्ट्स ऑफ एआई सिस्टम्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

दूसरा सत्र: “फार्मा एनालिटिक्स यूज़िंग पाइथन”
इस सत्र में प्रोफेसर रागिब शकील (फाइनेंस एंड डेटा एनालिटिक्स एक्सपर्ट, फॉर्मर डेलॉयट एंड बैंक ऑफ अमेरिका प्रोफेशनल) ने विद्यार्थियों को पैंडाज , नमपाई , मैटप्लॉटलिब , सीबॉर्न जैसे प्रमुख डेटा एनालिटिक्स टूल्स का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने रिसर्च मेथडोलॉजी इंटीग्रेशन, विज़ुअलाइजेशन ऑफ फार्मा डाटा सेट्स और हैंड्स-ऑन मिनी प्रोजेक्ट यूज़िंग रियल डेटा पर भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट व्यावहारिक अभ्यास कराया।
इस अवसर पर प्रोफेसर रमेश कुमार गोयल, पूर्व कुलपति, डीपीएसआरयू, नई दिल्ली भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “हमें एआई टूल्स का सदुपयोग करते हुए अपने मस्तिष्क की क्षमताओं को और अधिक विकसित करना चाहिए।”
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए और वर्कशॉप के सफल आयोजन की सराहना की।

वर्कशॉप में विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से आए 70 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फार्मा डेटा विश्लेषण तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समन्वित उपयोग को समझा।

डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी, चीफ स्ट्रैटेजिस्ट ऑफिसर एवं हेड ग्रोथ, लॉयड ग्रुप ने बताया कि यह कार्यक्रम लॉयड ग्रुप (फार्मेसी) और आईबीएम बिजनेस एनालिटिक्स लैब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जो आगामी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “एम्ब्रेसिंग एआई इन फार्मा” की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह भी देखे:-

"मानवीयता का परिचय देते हुए निजी स्कूलों को कोरोना से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए: ध...
प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की छात्रा मेघा शर्मा , मेधावी छात्र-छात्रा पुरस्कार से सम्मानित
पंचायत चुनाव के मद्देनजर इन 135 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें सूची
सेवायोगी आरपी सिंह राणा ने पुलिस थानों और जिला जेल को भेंट की प्राथमिक चिकित्सा किट, सद्भावना अभियान...
ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने की जब्ती कार्रवाई
लोकतंत्र का स्वच्छता अभियान है "एसआईआर": कलराज मिश्र
GPL 4 में खेले गए तीन मैच, पढ़ें पूरी खबर
दुजाना की बेटी डॉ. मोनिका अवाना को उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए संकल्प संस्था ने किया सम्मानित
जेवर में जल्द होने लगेगा कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार
एयरपोर्ट किसान संघर्ष समिति प्रदर्शन का सपा ने किया समर्थन
द्रोणाचार्य ग्रुप आफ इन्स्टीट्शन्स में जोनल स्तरीय तीन दिवसीय डा0 अब्दुल कलाम स्पोर्टस फेस्ट-2019-20...
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।
पीडित को न्याय दिलाने के लिए दनकौर कोतवाली पहुंचे किसान एकता संघ के कार्यकर्ता
इन चीजों से होता है दुनिया का पचास फीसद प्रदूषण, बचाना है तो करने होंगे ये उपाय
जीएल बजाज सीएसआर क्लब का "द जॉय ऑफ गिविंग" अभियान, जरुरत मंद बच्चों में पाठ्य सामग्री व कपड़ों का वि...
रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी महिला सभा का प्रदर्शन