छोटी मिलक गाँव के बच्चों संग बाल दिवस मनाया, एथोमार्ट ट्रस्ट और बीएलएस स्कूल की साझा पहल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 14 नवम्बर — बाल दिवस के अवसर पर एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट ने बीएलएस स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सहयोग से छोटी मिलक गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य कमजोर वर्ग के बच्चों को उपहार और चॉकलेट देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें विशेष महसूस कराना था।

बीएलएस स्कूल से अनु जगी मैडम के नेतृत्व में आए छात्रों ने स्थानीय बच्चों के साथ मिलकर कविताएँ, गीत, कहानियाँ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और आनंद का माहौल बन गया।

कार्यक्रम में एथोमार्ट ट्रस्ट की ओर से रश्मि पाण्डेय, सरिता सिंह और गरिमा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके साथ बाल दिवस की खुशियाँ साझा कीं।

इस अवसर पर रश्मि पांडेय ने कहा, “बाल दिवस हर बच्चे के लिए ख़ास होता है। इन नन्हे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। हमारा विश्वास है कि प्यार, सहयोग और शिक्षा का हर छोटा प्रयास उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाता है।” उन्होंने बीएलएस स्कूल की प्राचार्य सुषमा पुनिया के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद भी व्यक्त किया।

यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए आनंददायक रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी साबित हुआ।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
ग्रेटर नोएडा : एडब्लूएचओ सोसाइटी में दिवाली मेला 3 नवम्बर को
भाकियू(भानु) के कार्यकर्ताओं ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए की बैठक
बच्चों ने प्रतियोगिता में किया ‘मां’ की ममता का बखान
न्यायमूर्ति अजीत कुमार का भव्य अभिनंदन, बार की गरिमा को बताया सर्वोपरि
गुर्जर समाज के विभिन्न संगठनों ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शौर्योत्सव 2026: खेल प्रतिस्पर्धाओं का रोमांच चरम पर
“बीगनिंग” में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, बच्चों में केक मिठाइयां वितरित की गई 
नवरत्न फाउंडेशन्स का वार्षिकोत्सव समर्पण धूमधाम से सम्पन्न, सम्मानित हुये समाजसेवी
गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्त का भू-माफिया की 2.14 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
जूते पाकर खिले बच्चों के चेहरे
यमुना एक्सप्रेसवे बना निवेश का नया हब: 3400 करोड़ से अधिक निवेश, 5700 से ज्यादा रोजगार के अवसर
ग्रेनोवासियों को 600 करोड़ से अधिक कीमत की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम, जानिए किन परियोजनाओं को क...
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को वृक्षारोपण महाकुम्भ का होगा आयोजन
रोटरी क्लब ग्रेनो ने मनाया तीज उत्सव व फ़ैलीसीटेशन
गांवों के साथ कस्बों को भी विकसित करेगा यमुना प्राधिकरण, बोर्ड मीटिंग में जाएगा प्रस्ताव