ग्रेटर नोएडा : दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ गया सारा परिवार

ग्रेटर नोएडा : बीती रात बदलपुर थाना क्षेत्र के एनएच 91 पर दर्दनाक सड़क हादसे में वैगनार कार और ट्रक की ज़बरदस्त टक्कर हो गई . इस भयंकर सड़क हादसे में तीन मासूम बच्चो सहित एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत हो गई है . चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं . सभी घायलों को उपचार के लिए गाज़ियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है .
परिवार एक गाज़ियाबाद में आयोजित रिसेप्शन पार्टी से अपने गाँव बडपुरा लौट रहा था . इधर घटना के बाद मौके से आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया . पुलिस मुकदमा दर्ज़ कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है ।

बदलपुर के एसएचओ ने बताया ग्रेटर नोएडा के बड़पुरा गांव के निवासी मनवीर सपरिवार अपनी वैगनार कार से अपने भांजे के रिसेप्शन में शामिल होने गाज़ियाबाद गए थे. पार्टी ख़त्म होने के बाद देर रात जब वो वापस घर लौट रहे थे तो तभी नेशनल हाईवे 91 पर बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर के पास ट्रक और वैगनार की जबरदस्त टक्कर हो गयी. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी वैगनार गाड़ी के परख्च्चे उड़ गए. इस हादसे में तीन मासूम बच्चों सहित 5 लोगो की मौके पर मौत गयी जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को मनवीर चला रहा था हादसे में मरने वालो में मनवीर (38 वर्ष ), नीतू (26 वर्ष ), निशा (8 वर्ष ) ,अर्जुन (12 वर्ष ), ख़ुशी (6 वर्ष ) शामिल है।

आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस में जुटी हुई है. सभी मृतकों का पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . जबकि सड़क हादसे में घायलों चारो लोगो को गाज़ियाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए एडमिट करा दिया गया है जहाँ उनकी स्थति नाजुक बनी हुई है.

यह भी देखे:-

दीवाली: इस समय करें महालक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना, ये है शुभ मुहूर्त
72 वें दिन धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में महिला किसान शामिल हुई
गलगोटिया कॉलेज में 31वी यूपी एनसीसी बटालियन की वार्षिक संगोष्ठी
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए जूते और जुराब
“सम्मा सती – द राइट माइंडफुलनेस” का भव्य विमोचन, वीर रस के प्रखर कवि डॉ. हरिओम पवार ने की सराहना
एनटीपीसी दादरी में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
पेंशनरों को कोषागार में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक, शीघ्र जमा करें दस्तावेज
गौतम बुद्ध नगर की नैन्सी प्रसाद ने दक्षिण एशियाई कप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम किया रोशन
कोरोना के खिलाफ जन व स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु पुलिस कर्मियों ने कराया हवन यज्ञ
स्वदेश कुमार सिंह फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रो. सुनील मिश्रा महामंत्री नियुक्त — राष्ट्रीय शैक्षिक म...
LIVE Delhi News: हम मिलकर एक्शन प्लान बनाएंगे: गोपाल राय, दिल्ली-हरियाणा में स्कूल बंद
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सीएम योगी ने किया ग्राउंड इन्स्पेक्शन, अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग — ...
ग्रेनो के 52 और फ्लैट खरीदारों को मिला मालिकाना हक
विनोद लोहिया बने जिला प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी ने किया कार्यकारिणी विस्तार
गैस संकट, मनरेगा भुगतान और सुधीर गुप्ता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज...
टेक्नीशियन के कौशल को निखारने के लिए यामहा मोटर्स द्वारा ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन