जीबीयू के रजिस्ट्रार डॉ विश्वास त्रिपाठी को स्वीडन में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, बने एडजंक्ट प्रोफेसर

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के रजिस्ट्रार और वरिष्ठ माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ विश्वास त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्हें स्वीडन स्थित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ एडवांस्ड मैटेरियल्स (IAAM) द्वारा हेल्थ रिसर्च में उनके वैश्विक योगदान के लिए ‘एडजंक्ट प्रोफेसर’ के रूप में नामित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नॉलेज इंटीग्रेशन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट वर्ल्ड लिंक प्रोग्राम के तहत प्रदान किया गया।

IAAM के सेक्रेटरी जनरल प्रोफेसर निकल स्टॉमेंट्ज ने डॉ त्रिपाठी को “फेलो” नामित करते हुए यह हॉनरेरी प्रोफेसरशिप प्रदान की। यह पद विश्व स्तर पर उन वैज्ञानिकों को दिया जाता है जिन्होंने अपने शोध कार्यों से वैश्विक स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। डॉ त्रिपाठी को यह सम्मान विशेष रूप से क्लाइमेट न्यूट्रल हेल्थ रिसर्च के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए मिला है।

डॉ त्रिपाठी अब स्वीडन, यूरोप और अमेरिका के प्रतिष्ठित शोध संस्थानों के साथ समन्वय करते हुए IAAM का प्रतिनिधित्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि उन्हें पिछले वर्ष जापान की नेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया गया था।

एचआईवी ट्रांसमिशन पर रिसर्च करने वाले डॉ त्रिपाठी कोविड-19 महामारी के दौरान अपने शोध कार्यों के कारण सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में चर्चा में रहे। उन्हें गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2023 में ‘रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह उपलब्धि न केवल जीबीयू के लिए गौरव का विषय है, बल्कि भारत के वैज्ञानिक समुदाय के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है।

यह भी देखे:-

थैलेसीमिया मरीजों के लिए राहत: जीआईएमएस, ग्रेटर नोएडा में शुरू हुई मुफ्त ब्लड ट्रांसफ्यूजन और इलाज क...
जी.एल. बजाज में 9वां इंडिया इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल 2025, माल्टा के कांतेरा बैंड ने बिखेरा जादू
हर सेक्टर तक गंगाजल जल्द पहुंचाएं गंगाजलः सीईओ
शस्त्र का दुरूप्रयोग करने पर लाइसेंस होंगे निरस्तीकरण : डीएम बी.एन. सिंह
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में IEEE सम्मेलन IC3ECSBHI-2025 के दूसरे दिन तकनीकी सत्रों का आयोजन
स्काईलाईन मे डाॅ एपीजे अबदुल कलाम टैक फेस्ट -2019 का समापन
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल: ऑनलाइन ज़ूम इवेंट होली के रंग बच्चों के संग
शारदा यूनिवर्सिटी में 8 वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन , 3511 छात्रों को डिग्रियां दी गई
चांद पर भारत के पहले कदम का गवाह बना एकेटीयू
बिलासपुर चौकी पुलिस ने परिवार से बिछड़े 10 वर्षीय छात्र को परिजनो से मिलाया
जहांगीरपुर कस्बा  को गर्मी से मिली राहत, बारिश से किसानो के खिले चेहरे
ईएमसीटी द्वारा 170 बच्चों को वितरित की गई शैक्षिक सामग्री की किट्स
आईआईएमटी कॉलेज में अशोक सिंघल की जयंती पर बौद्धिक संगोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन समारोह
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वायु प्रदुषण के प्रति किया सचेत
महिला दिवस पर शारदा विश्वविद्यालय में कार्यक्रमों की धूम
निर्माणाधीन मकान का गिरा छज्जा, एक युवक की मौत