बाल दिवस से पहले साथी हाथ बढ़ाना हेल्पिंग ग्रुप की पहल, जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग, चेहरों पर खिला खुशी का उजाला
—
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। सामाजिक सेवा में सक्रिय साथी हाथ बढ़ाना हेल्पिंग ग्रुप के सदस्यों ने अरिहंत आर्डन सोसाइटी के पास जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरित किए। आने वाले बाल दिवस को ध्यान में रखते हुए यह पहल बच्चों की पढ़ाई को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई।
ग्रुप की सदस्य अनिता प्रजापति और सरोज शर्मा ने बताया कि टीम ने इस बार बाल दिवस से पहले बच्चों को नए बैग देने का निर्णय लिया ताकि उनकी पढ़ाई में सुविधा हो और उनके चेहरों पर मुस्कान आए।
टीम सदस्य रंजीत सिंह ने बताया कि नए बैग पाकर बच्चे बेहद खुश नजर आए। वहीं, अमर पुष्प फाउंडेशन की संस्थापक गीतांजलि ने इस नेक कार्य के लिए टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसी पहलें समाज को बेहतर दिशा देती हैं।
ग्रुप की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में सर्दी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण अभियान भी चलाया जाएगा।
इस अवसर पर अनिता, रंजीत सिंह, ममता, सरोज शर्मा, प्रत्यूष कुमार, अंकित शंखधर, गौरव सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
