जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में “इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2025” का जोश और जुनून

ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में शनिवार, 08 नवम्बर 2025 को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब संस्थान ने अपने पीजीडीएम बैच 2025–27 के क्लब एवं सैल के नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को गरिमापूर्ण तरीके से सम्मानित किया। ‘इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2025’ का आयोजन एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक था, जहां युवा नेतृत्वकर्ताओं को अपने कौशल और प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुई, जिससे छात्रों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इसके बाद संस्थान का परिचय और गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. सपना राकेश, निदेशक, जीएल बजाज आईएमआर ने अपने स्वागत संबोधन में छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और संगठनात्मक कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा की भावना भी है।
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉ. रीटा गंगवानी (सेवानिवृत्त) ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को इम्पावरिंग और इंस्पायरिंग प्रोफेशनल बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और सेवा की भावना भी है। वर्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित डॉ. गंगवानी का संबोधन छात्रों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत था।
इसके बाद सभी क्लब्स एवम् सैल्स का औपचारिक परिचय कराया गया और बैज पिनिंग एवं अपॉइंटमेंट लेटर वितरण के साथ छात्रों को उनके नए दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर छात्रों का जोश और उत्साह देखने लायक था।
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। छात्रों की प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन देखकर सभी उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिवादन किया।
जीएल बजाज ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के वाईस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल जी ने कहा कि जीएल बजाज परिवार की ओर से हम सभी नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। हमें विश्वास है कि ये युवा नेतृत्वकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ, जिससे सभी के मन में देशभक्ति की भावना जागृत हुई। पूरे आयोजन ने छात्रों में नेतृत्व की भावना, टीमवर्क और संस्थान के मूल्यों के प्रति निष्ठा को और सुदृढ़ किया।

यह भी देखे:-

जीएल बजाज में  उत्पादकता सप्ताह मनाया
ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए एचसीएल फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ
आईआईएमटी ने सीबीएससी बोर्ड की हाईस्‍कूल और बारहवीं के प्रतिभाशाली छात्रों को किया सम्‍मानित
मिरांडा हाउस बेस्ट कॉलेज, इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास शीर्ष पर, देखें शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग ल...
जीएल बजाज : कंप्यूटेशनल इंटेलिजेंस एंड सस्टेनेबल इंजीनियरिंग सॉल्यूशन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोज...
यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अख...
CHILDREN’S DAY CELEBRATIONS AT RYAN GREATER NOIDA
67th National Film Awards: रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
उत्साह और संकल्प के साथ जीडी गोयनका स्कूल में मनाया गया शांति दिवस
ऑक्सफोर्ड स्कूल में संविधान निर्माण का हुआ मंचन
डॉक्टर मानवेन्द्र को मिला नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड 
IIT BHU के छात्रों को एआई और कंप्यूटर आईआसाइंसेज के क्षेत्र में मिलेगी ’रिलायंस फाउंडेशन स्काॅलरशिप’
पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होप हॉस्पिटल के सहयोग से ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल ने लगाया स्वास्थ्...
शारदा विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व महिला दिवस
दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में मनाया गया नर्सरी ग्रेजुएशन दिवस
शारदा प्रो बोनो क्लब ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया।