कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व रेडियोलॉजी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में शनिवार, 08 नवम्बर 2025 को विश्व रेडियोलॉजी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल, शिक्षकगण, विद्यार्थी और अतिथिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने रेडियोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, चिकित्सा निदान में इसकी भूमिका तथा रेडियोलॉजिस्ट और इमेजिंग टेक्नोलॉजिस्ट के योगदान पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रेडियोलॉजी विषय पर भाषण, पोस्टर प्रदर्शनी और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

अंत में संस्थान के निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और रेडियोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति एवं जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन बी.आर.आई.टी. (BRIT) टीम द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह संपन्न हुआ।

यह भी देखे:-

स्काईलाइन कॉलेज में होगा 8 नवंबर से मैनेजमेंट और तकनीकी फेस्ट 2019 का आगाज
गलगोटिया कॉलेज  में  "इंपैक्ट ऑफ कोविड -19 ऑन सोसायटी" विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन  
दादरी : जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में माँ गायत्री के हवन से नए साल का स्वागत
समसारा स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस समारोह
जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में क्रिसमस कार्निवल 16 दिसम्बर को, रफ़्तार (रैपर) का लाइव कंसर्ट
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र (2024-25) का आगाज, 16 नए पाठ्यक्रमों के साथ कुल 155 पा...
केसीसी इंस्टीट्यूट में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, पद्मश्री प्रो. महेश वर्मा ने की अध्यक्ष...
शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड 10 वीं व 12 वीं के  परीक्षा के तारीख की घोषणा की  , जानिए विस्तार से 
गलगोटिया विश्वविद्यालय और एनटीयू सिंगापुर ने एक्टिव एवं कोलैबेरेटिव लर्निंग कार्यक्रम की पहली वर्षगा...
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेन्ट प्रोग्राम का आयोजन  
 GBU Exhibit its Drone Centre at Bharat Drone Mahotsav 2022
Ryanites all set to Go Green
शिक्षा मंत्री प्रधान से मिले डीयू के छात्र,  ओपेन बुक   परीक्षा की उठाई मांग
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में कंप्प्यूयूटिंग, बिजली और संचार प्रौद्योगिकि पर दो दिवसीय तकनीकि सेमीनार का ...
बेटी पढ़े, समाज बढ़े: बादलपुर की अदिति नागर ने 98.6% अंक लाकर रचा इतिहास, पूरे क्षेत्र में जश्न का म...