गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के आरोप में वांछित 5 आरोपी गिरफ्तार, दो कार, बाइक और 5 डंडे बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो कार, एक मोटरसाइकिल और पांच लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई शनिवार को चार मूर्ति से एटीएस गोलचक्कर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित नर्सरी के पास की गई।

घटना का पूरा मामला
3 नवम्बर 2025 को थाना बिसरख क्षेत्र में वादी के छोटे भाई गौरव पर जानलेवा हमला हुआ था। गौरव अपने मित्र लव कुमार के साथ ग्रीन फील्ड स्कूल, तिगरी के पास स्थित अपने घर पर बैठा था, तभी आरोपी सचिन गुर्जर और नितिश गुर्जर निवासी दल्लूपुरा (दिल्ली) अपने साथियों के साथ कार (DL 7 CQ 1896) में पहुंचे। उन्होंने लव कुमार की पिटाई शुरू कर दी। जब गौरव ने बचाने की कोशिश की, तो सचिन गुर्जर ने पिस्टल से गोली चला दी, जो गौरव के पैर में लगी। घायल गौरव का इलाज निजी अस्पताल में जारी है, जबकि लव कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

इस संबंध में थाना बिसरख में मु.अ.सं. 864/2025 धारा 115(2), 351(2), 109 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे बाद में साक्ष्यों के आधार पर धारा 191(2), 191(3), 190, 105 बीएनएस में बढ़ा दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज बाल्मिकी (खेरली हाफिजपुर), संजय सोलंकी (गौर सिटी-2), नितिश भाटी उर्फ जादू (दल्लूपुरा, दिल्ली), अभिषेक भाटी और रितिक भाटी (चक्रसैनपुर, दादरी) शामिल हैं।
पुलिस ने इनके पास से —

आई-20 कार (DL 7 CQ 1896) और एक डंडा (नितिश भाटी से)

स्विफ्ट कार (HR 51 CF 3110) और एक डंडा (रितिक भाटी से)

मोटरसाइकिल (UP 14 GM 6982) और एक डंडा (संजय से)

एक-एक डंडा (अभिषेक और पंकज से) बरामद किए हैं।

मुख्य आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी पंकज बाल्मिकी पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं। पंकज के खिलाफ थाना दनकौर, बुलंदशहर और अन्य थानों में एक दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत हैं।

पुलिस टीमों की सराहनीय भूमिका
थाना बिसरख पुलिस ने लगातार दबिश देकर फरार आरोपियों को पकड़ा। अन्य अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी देखे:-

देखें VIDEO, नोएडा पुलिस एनकाउंटर में दो डकैत घायल
रेलवे में नौकरी और शस्त्र लाइसेंस दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला फर्जी टीटीई गिरफ्तार
नोएडा फेज- 3 पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर लुटेरे
पार्ट टाईम जॉब के नाम पर ठगी
पूर्व विधायक कर रहा था विदेशी हथियार की तस्करी , एसटीएफ ने किया अवैध असलाह तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
इनजीयारिंग के छात्र ने की ख़ुदकुशी, सुसाईड नोट में लिखा "मैं अच्छा बेटा..." पढ़ें पूरी खबर
पुलिस एनकाउन्टर में घायल हुए दो बदमाश
मसाज के बहाने  हनी ट्रैप में फंसाकर युवकों से लूट, सोनू पंजाबन का रिश्तेदार समेत दो गिरफ्तार 
Income Tax Raid : नोएडा में पूर्व आईपीएस के लाकर्स में मिला करोड़ों का कैश
फर्जी एडमिशन के चलते एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गाड़ी चोरी
प्रेम जाल में फंसा कर विधवा महिला से करता रहा शारीरिक शोषण
फर्जी एसटीएफ अधिकारी बन करते थे लूटपाट, गिरोह का पर्दाफाश
दिवाली से पहले प्रोफ़ेसर के घर चोरों ने लगाई सेंध
समलैंगिक डेटिंग ऐप पर ठगी और लूट का खतरनाक खेल! GRINDR पर दोस्ती, फिर कार में मारपीट कर उड़ाए पैसे
मामूली कहा सुनी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या