ग्रेटर नोएडा: सपा ने मनाया लोकसभा उपचुनाव जीत का जश्न, बंटी मिठाईयां

ग्रेटर नोएडा: गोरखपुर एवं फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत पर समाजवादी पार्टी गौतम बुद्ध नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और जीत की खुशी में मिठाई बांटी। सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। ‘

दादरी, दनकौर, जेवर, बिलासपुर और जहांगीरपुर में भी कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूबे रहे और पूरे जिले में जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया जीत के बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली जीत अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा की करारी हार के साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरु हो गई है।

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीति, बढ़ते अपराध, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी, किसानों के साथ अत्याचार और वायदा खिलाफी के चलते सरकार के एक वर्ष के गठन के बाद ही प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है और एक बार फिर से वह अखिलेश यादव के साथ खड़ी है। इस मौके पर नरेंद्र नागर, हाजी ननका, लोकमन प्रधान, श्याम सिंह भाटी, वीरेंद्र खारी, अजय चौधरी, रामटेक कटारिया, अजय शर्मा, रविन्द्र प्रधान, सतीश नागर, विनोद लोहिया, सिंहराज एडवोकेट, सोनू सिंघल, मूलचन्द प्रजापति, अनूप तिवारी, इंतजार खान, दीपक नागर, सतीश चंद, सीपी सोलंकी, सूरज त्यागी, इंता सैफी, रिजवान, नाथूराम, विजय यादव, हरेश मंगल, विपिन यादव, शिवम पंडित, आजाद मुखिया, संदीप नागर, नितिन यादव आदि मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी की जीत पर बांटी मिठाई

ग्रेटर नोएडा: गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा में समाजवादी पार्टी की जीत पर पार्टी के जिला प्रवक्ता बृजपाल राठी के ग्रेटर नोएडा सेक्टर ईटा स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई का वितरण कर खुशी मनाई। इस अवसर पर बृजपाल राठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी कि यह जीत कई मायने में बहुत बड़ी है। जब से प्रदेश में भाजपा सत्ता में आई है आम जनता का लगातार शोषण हो रहा है, किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं, जिससे जनता पूरी तरह से भाजपा के खिलाफ है और अब उसका रुख समाजवादी पार्टी की तरफ है। इस चुनाव मे मोदी और योगी फेक्टर पूरी तरह फ्लॉप हो गया है और आगमी लोकसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी भारी जीत हासिल करेगी। इस मौके पर जगबीर नम्बरदार,महेश भाटी,रोहित चौधरी, प्रवीण बैसोया,निरंकार प्रधान,दीपक भाटी,श्रीनिवास प्रधान,नवीन नागर, नीटू रावल, नन्ने आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

मुकुल आनंद को बनाया गया गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय अभाविप इकाई अध्यक्ष
बिना वार्ता करें अधिकारियों को किसानों ने लौटाया किसान बोले जब तक नहीं होंगी मांग पूरी जारी रहेगा ध...
युवा कांग्रेस मनाएगा "माँ तुझे सलाम" कार्यक्रम
राहुल गाँधी कोरोना संक्रमित हुए, ट्वीट कर दी जानकारी 
किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाकियू के नेता
विश्व पर्यावरण दिवस पर सपा ने किया पौधा वितरण
नोएडा महानगर एबीवीपी ने किया संगठन का विस्तार
आम आदमी पार्टी ने मनाई अम्बेडकर जयंती
सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, कुछ देर में महापंचायत को करेंगी संबोधित
भाजपा कार्यालय में मनाई गई गाँधी जयंती
कांग्रेस ने किया भाकियू (मुलायम) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी का स्वागत, किसान हितों में सा...
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने हिण्डन नदी बचाने का उठया बीड़ा , "हिण्डन बचाओ अभियान" के तहत कल से प...
पूरी लगन व दृढ़ इच्छा से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता - विजय भाटी (जिलाध्यक्ष भाजपा )
बिहार सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा ने खोला मोर्चा
सपा की मासिक बैठक संपन्न
सफाई कर्मियों के धरने को सपा ने दिया समर्थन