गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट पर वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

गौतमबुद्ध नगर, 7 नवंबर 2025
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला–शहर गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में वोट चोरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन में गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर और अलीगढ़ से आए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिससे प्रदर्शन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय स्वरूप ग्रहण कर लिया।

नेताओं ने उठाई लोकतंत्र की रक्षा की मांग
प्रदर्शन में विशेष रूप से शामिल हुए पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के साक्ष्य प्रस्तुत कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए निर्भीक आवाज उठाई है। उन्होंने कहा, “हम सब इस आवाज को ताकत देने के लिए संघर्ष के मैदान में हैं।”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा, “लोकतंत्र में बेईमानी के लिए कोई स्थान नहीं है। वोट चोरी और एसआईआर जैसी कार्यवाहियाँ लोकतंत्र का संस्थागत चीरहरण हैं।” उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम जनता के मन में चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर शंकाएं उत्पन्न हो रही हैं।

युवाओं से आगे आने की अपील
दीपक चोटीवाला ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकार और संवैधानिक संस्थाओं से जवाब मांगें। उन्होंने कहा, “अगर संविधान और लोकतंत्र बंदी बना लिए गए तो देश फिर से अराजकता की ओर लौट सकता है।”

नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा, “अब पानी सिर से गुजर चुका है। अगर वोट चोरी हो रही है तो चुनाव और लोकतंत्र के कोई मायने नहीं रह जाते।”

ज्ञापन सौंपा गया राष्ट्रपति के नाम
प्रदर्शन के अंत में अपर जिला अधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़ सहित कई जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी और पूर्व अध्यक्षों ने भाग लिया।

प्रमुख उपस्थित नेता और कार्यकर्ता
प्रदर्शन में हेनेरिता राजीव, बीर सिंह जाटव, राकेश त्यागी, अजय चौधरी, विनीत त्यागी, दिनेश शर्मा, गौतम अवाना, मुकेश शर्मा, निशा शर्मा, अरुण भाटी, पुनीत मावी, रमेश बाल्मीकि, मोहित भाटी एडवोकेट, कल्पना शुक्ला, सुल्तान सिंह विधूड़ी, रामानुज तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी देखे:-

योग विज्ञान एवं सांस्कृतिक समिति ने मनाया दीप मिलन प्रतिभा सम्मान समारोह
गांधी शांति प्रतिष्ठान में 'सृजनाभिनन्दनम' का भव्य आयोजन, साझा काव्य संकलन सहित छह पुस्तकों का विमोच...
प्राचीन बाराही मेला 5 अप्रैल से , आज हुआ भूमि पूजन
DU SOL Admission 2021: डीयू ओपेन दाखिला आज से शुरू, बीए और बीकॉम कोर्सेस में प्रवेश 15 दिसंबर तक
शारदा विश्वविद्यालय और जैन डेंटल एंड सर्जिकल के बीच एमओयू, फॉरेंसिक ओडॉन्टोलॉजी में स्नातक अनुसंधान ...
ग्रेटर नोएडा में सेक्टरों का नहीं हो रहा है विकास ,  फेडरेशन ऑफ़ आरडब्लूए ने की शिकायत 
कल का पंचांग, 14 अक्टूबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
खुशख़बरी : बढ़ते मामलों के बीच मौत को मात दे रहे है कोरोना के मरीज़, जानें पूरी ख़बर
पेड़ों में पानी पटा रहे ग्रेनो प्राधिकरण के दो संविदा कर्मचारियों को डम्पर ने रौंदा, मौत
COVID-19: गौतमबुद्ध नगर में ये जगहें बनी हैं कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट,
गुरुपुरब पर जी.डी. गोयनका स्कूल में नन्हे बच्चों ने जाना गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन
जगत फार्म में पुलिस व व्यापारियों की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर हुई बैठक 
सामाजिक संस्था सर्वोदय ममता फाउंडेशन के द्वारा नन्ही मुन्नी स्कूल में पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी हुई वस्तुएं...
COVID19: डेल्टा-2 और गामा-1 में बनाया गया शेल्टर होम, कोरोना से जूझ रहे गरीबों के लिए....
ग्रेनो प्राधिकरण ने  करोड़ो की जमीन कराई मुक्त
देखें, अवैध यूनिपोल का बकाया न जमा करने वाली संस्थाएं की सूची जारी, अवैध यूनिपोल की जानकारी इन नंबरो...