गुरुनानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

गौड़ सिटी गुरुद्वारा में सजा श्रद्धा, सेवा और कीर्तन का अनोखा संगम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। “नानक नाम चढ़दी कलां, तेरे भाणे सर्वत्र का भला”—इसी भाव के साथ बुधवार, 5 नवंबर 2025 को गुरुद्वारा सिंह सभा, गौड़ सिटी/क्रॉसिंग में गुरु नानक देव जी का 556वां गुरुपर्व बड़े ही हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

इससे पूर्व 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया था, जबकि 2 नवंबर को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सुसज्जित वाहन पर पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी विराजमान थे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन परमाउंट सोसाइटी क्रॉसिंग रिपब्लिक, ग्लास गेट से प्रातः 11 बजे प्रारंभ होकर गौड़ सिटी 2 होते हुए सायं 6 बजे गुरुद्वारा साहिब पर संपन्न हुआ।

गुरुपर्व दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को भव्य रूप से सजाया गया था। प्रातः से ही श्रद्धालुओं का मत्था टेकने के लिए आगमन आरंभ हो गया।
प्रातः 10 बजे अखंड पाठ की समाप्ति के बाद प्रसिद्ध रागी जत्थे — भाई रविंद्र सिंह (हजूरी रागी दरबार साहिब), भाई अमरजीत सिंह (हजूरी रागी), भाई हरपाल सिंह (हजूर साहिब) और भाई अमरजीत सिंह (पटियाला वाले) ने गुरुवाणी कीर्तन द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कथावाचक ज्ञानी हरभजन सिंह खालसा जी ने गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन और उपदेशों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चाय, दूध, मठ्ठी, लड्डू आदि की सेवा निरंतर चलती रही।
दोपहर 2 बजे दीवान की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें गौड़ सिटी नोएडा वेस्ट सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सांयकालीन कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें कीर्तन और कथा के कार्यक्रम हुए। भाई अमरजीत सिंह (दरबार साहिब) और भाई अमरजीत सिंह (पटियाला वाले) ने गुरुवाणी के मधुर सुरों से उपस्थित संगत को निहाल किया। कार्यक्रम रात 10:30 बजे समाप्त हुआ।
इस अवसर पर लंगर के साथ दूध और जलेबी का प्रसाद भी वितरित किया गया।

दीवान का संचालन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने किया, जबकि संपूर्ण प्रकाश पर्व की व्यवस्था सचिव सरदार जसपाल सिंह और उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बब्बर की देखरेख में संपन्न हुई। आयोजन में पूर्व अध्यक्ष आर.एस. उप्पल और सभी समिति सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

इस वर्ष गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व नवनिर्मित हाल में आयोजित किया गया।
जोड़ो सेवा में गुरुघर के सेवादारों के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एनसीआर चैंपियंस फिटनेस ग्रुप और स्वैग ग्रुप के सदस्यों ने भी अपना सराहनीय योगदान दिया।

✨ भक्ति, सेवा और एकता का यह संगम पूरे क्षेत्र में भाईचारे का सुंदर संदेश दे गया।

यह भी देखे:-

Covid-19 Third Wave: दुनिया पर गहराया कोरोना की तीसरी लहर का साया, भारत के लिए तीन-चार महीने अहम
Tokyo Paralympic 2020: स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष नरवाल ने 2016 में किया खेलों का रुख, अर्जुन पुरस्क...
श्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सम्भाला
सोसाइटी में बने अवैध क्योस्क को शीघ्र हटाए बिल्डर , ग्रेनो प्राधिकरण का बिल्डरों का निर्देश --प्राधि...
Covid-19:एबीवीपी आयोजित करवाएगी ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा
कल का पंचांग, 23 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
Dilip Kumar Death: यूसुफ सरवर खान............... दिलीप कुमार बनने तक का सफ़र , ऐसे बनाई हिंदी सिनेमा ...
13 घंटे में हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटी डेरी स्कनर डाक कावड़ टीम
Paysquare rolls out highly scalable, centralised solutions suite for global payroll operations
कल का पंचांग, 23 मई 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा : सर्वोदय ममता फाउंडेशन ने वृद्धजनों के साथ मनाया वरिष्ठ नागरिक दिवस, फलों व आवश्यक वस्...
ग्रेनो वेस्ट में चल रही माँ सीता रसोई का समापन
जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान में हुआ मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन
एक्टिव सिटीजन टीम ने किया पौधारोपण
श्री धार्मिक रामलीला का मंचन 15 अक्टूबर से, 24 सिंतबर को होगा भूमि पूजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "शोध में एआई का एकीकरण" पर दूसरे दिन का सत्र रहा ज्ञानवर्धक