प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य

  • योगी सरकार ने हाल ही में गन्ना किसानों को दिया है तोहफा, 30 रुपये प्रति कुंतल की ऐतिहासिक वृद्धि की है

लखनऊ, 4 नवम्बर: योगी सरकार द्वारा हाल ही में गन्ना किसानों को दिए गए तोहफे के बाद वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। प्रदेश की 53 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद हेतु इण्डेन्ट जारी कर दिया है। वहीं प्रदेश की 21 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारंभ हो चुका है। गौरतलब है कि योगी सरकार ने हाल ही में इस पेराई सत्र में गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति कुंतल की ऐतिहासिक वृद्धि की है।

गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. ने बताया कि प्रदेश की 21 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जिनमें सहकारी क्षेत्र की 01, निजी क्षेत्र की 20 चीनी मिलें शामिल हैं। प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की 05 चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की 08, मुरादाबाद परिक्षेत्र की 02, लखनऊ परिक्षेत्र की 06 चीनी मिलों ने पेराई कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य 32 चीनी मिलों द्वारा पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर गन्ना खरीद हेतु इण्डेंट जारी कर दिया है। इन चीनी मिलों का संचालन भी अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा। अवशेष 69 चीनी मिलें भी शीघ्र ही संचालित हो जाएगी।

गन्ना आयुक्त ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2025-26 के देय गन्ना मूल्य का नियमानुसार त्वरित भुगतान करने के लिए चीनी मिलों को निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं, जिस क्रम में मिलों द्वारा वर्तमान पेराई सत्र के देय गन्ना मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। चीनी मिलों के समय से संचालन से गेहूं बुवाई के लिए खेत खाली होने से किसानों को सुगमता होगी।

यह भी देखे:-

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लगाया उत्तर प्रदेश  के इन 5 शहरों में कंप्लीट लॉकडाउन
आस्था का महाकुम्भ- तपस्वी सीएम योगी ने लहराया सनातन का परचम : अखाड़ा परिषद
ग्रेटर नोएडा के दो खिलाड़ियों का वीवो प्रो कबड्डी सीजन 8 में हुआ चयन
विधायक के निर्देश पर प्राधिकरण अधिकारियों का चार गांवो में दौरा
कानपुर लाते वक्त गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया
वाराणसी में जनजातीय गौरव संगोष्ठी का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री योगी ने बिरसा मुंडा को बताया राष्ट्र प्...
योगी सरकार ने 2025 में हीट वेव से निपटने के लिए शुरू की व्यापक तैयारियां
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रदेश के 82 हजार से अधिक छात्रों को मिली निःशुल्क प्रतियोगी परीक्ष...
अगर 500 साल पहले एकजुट हो जाते, तो हमें गुलामी का सामना नहीं करना पड़ता : सीएम योगी
56 घाटों पर जगमगाएंगे 28 लाख दीप, अयोध्या में रचेगा नया विश्व रिकॉर्ड
जेवर में ललित नागर का डोर टू डोर कैंपेन कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
मुख्यमंत्री योगी का 2025-26 का बजट: वंचित को वरीयता उत्तर प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का दलित विरोधी इतिहास: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमला
प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने के लिए लखनऊ पहुंचे भूटान नरेश, सीएम योगी ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे रामलला का अभिषेक, अयोध्या में भव्य समारोह की तैयारियाँ तेज