“रबूपुरा में आयोजित सांसद विधायक खेल महोत्सव में युवाओं के जोश ने भरी नई ऊर्जा”

  • “जेवर की धरती अब खेलों में भी गढ़ेगी नई पहचान, सांसद-विधायक खेल महोत्सव में उमड़ा उत्साह”

आज दिनांक 03 नवंबर 2025 को रबूपुरा स्थित रामोत्सव ग्राउंड पर आयोजित सांसद विधायक खेल महोत्सव आज आयोजन हुआ, जिनमें मुख्य अतिथि जनपद गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा  रहे। इस अवसर पर जेवर के विधायक  धीरेंद्र सिंह और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
इस मौके पर जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक हैं। आज के इस आयोजन में युवाओं का जोश देखकर स्पष्ट है कि जेवर की धरती न केवल विकास की मिसाल बन रही है, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ रही है।”
इस मौके पर जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में जेवर क्षेत्र तीव्र गति से प्रगति की राह पर अग्रसर है। चाहे वह नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो, फिल्म सिटी, लॉजिस्टिक हब या अब खेल के क्षेत्र में बढ़ते अवसर, हर दिशा में जेवर उत्तर प्रदेश का सबसे तेज़ी से विकसित होता क्षेत्र बन चुका है।”
इस मौके पर जनपद गौतमबुद्धनगर के सांसद  महेश शर्मा  ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सपना है कि भारत खेलों की महाशक्ति बने। आज जेवर की धरती पर जो परिवर्तन दिख रहा है, वह केवल उद्योग या इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं, बल्कि खेल, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में भी नई दिशा तय कर रहा है।”
जनपद गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने आगे कहा कि “रबूपुरा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर मिलता है और यह दिखाता है कि नए भारत का आत्मविश्वास गांव-गांव तक पहुँच चुका है।”
इस मौके पर जनपद गौतम बुध नगर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  अभिषेक शर्मा, जनपद गौतम बुध नगर भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा के दल अध्यक्ष  राज नागर, मंडल अध्यक्ष जेवर  संजय रावत, मंडल अध्यक्ष रबूपुरा सुनील कुमार, मंडल अध्यक्ष दनकौर  गजेंद्र वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख जेवर  मुन्नी देवी पहाड़िया, उप जिलाधिकारी जेवर  अभय कुमार सिंह, संजय बाली आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

25000 का इनामी गैंगलीडर गिरफ्तार: बीटा-2 पुलिस की बड़ी सफलता, राजस्थान से पकड़ा गया शातिर
AKTU ज़ोनल स्पोर्ट्स 2025 – दूसरे दिन का आयोजन ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्साहपूर्वक सम्पन्न
योगी सरकार के 8 साल: उत्तर प्रदेश बना औद्योगिक विकास का केंद्र, जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी से बढ़ी ...
स्पर्श ग्लोबल बिज़नेस स्कूल में ब्लूमबर्ग लैब का शुभारम्भ
CMI GIMS में पहली बार अस्पताल-आधारित मेडटेक इनक्यूबेशन, डॉक्टर और निवेशक आए एक मंच पर
बिना वार्ता करें अधिकारियों को किसानों ने लौटाया किसान बोले जब तक नहीं होंगी मांग पूरी जारी रहेगा ध...
7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू (अंबावता) ने सौंपा ज्ञापन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने किया पौधारोपण
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला किसानों का डेलिगेशन..
हिंदू युवा वाहिनी ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जयंती पर उन्हें किया नमन 
गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती के अवसर पर गुर्जर नेताओं ने भरी हुंकार , अखिल भारतीय वीर गुर्जर महा...
Upsida साइट सी में भव्य रूप में मनाया गया पराक्रम दिवस, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को दी गई आदरपूर्ण श्...
दादरी तक हो मेट्रो ट्रेन का संचालन: आनद आर्य
Vivah Muhurat 2021 : 19 नवंबर से 13 दिसंबर तक विवाह के 15 मुहूर्त, यहां देखें तारीखों की सूची
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के रक्त दान शिविर में कैमिस्ट व व्यापारियों ने किया रक्तदान
उत्तराखंड समिति ने निर्धनों में कम्बल एवं गर्म कपड़े बांटकर मनाया क्रिसमस डे