समाज सशक्तिकरण की दिशा में करणी सेना की पहल: ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई सामाजिक बैठक

ग्रेटर नोएडा; 28 अक्टूबर 2025 :- ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 स्थित कार्यालय में  राजपूत करणी सेना की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज सिंह ने की। बैठक में क्षत्रिय समाज की वर्तमान सामाजिक स्थिति, चुनौतियों और संगठनात्मक सुदृढ़ता पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक संगठित, जागरूक और जनहितकारी बनाने पर बल दिया। चर्चा के दौरान आगामी 21 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा में “विशाल परिवार मिलन समारोह” आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली।

प्रदेश महासचिव संतपाल शिशोदिया ने जानकारी दी कि समारोह की रूपरेखा शीघ्र तैयार की जाएगी और इसे भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, जिससे समाज में एकता और संवाद को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष वीर सिंह राजावत, राजकुमार रावल, राधे भाटी, विजयपाल प्रधान, स्यौदान सिंह, संजीव भाटी (लतीफपुर), आर.बी. सिंह छौंकर सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक ने समाज में सकारात्मक बदलाव और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में अपनी भूमिका दर्ज की।

यह भी देखे:-

गणतंत्र दिवस : यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ . अरुणवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण
LPG Price Hike: महंगाई के झटके के साथ हुई नए महीने की शुरुआत, बढ़े गैस सिलिंडर के दाम
"जब काम लगन और ईमानदारी से होता है तो निश्चित ही क्षेत्र विकासोन्मुख हो जाता है" : धीरेन्द्र सिंह
चीन पर बढ़ रहा कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच का दबाव, वैज्ञानिक कर रहे स्पष्ट सबूतों की मांग
ग्रेटर नोएडा के दो प्रोजेक्टों को पीएम गति शक्ति से मिलेगी रफ्तार
रोटरी क्लब ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी
छठ पर्व पर दिल्ली में 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी, सियासी खींचतान के बीच ‘आप’ सरकार का ऐलान
आचार्य प्रशांत को पेटा ने 2022 "मोस्‍ट इंफ्लूएंशियल वीगन’’ अवार्ड से सम्‍मानित किया
नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में शिकायत करनी है तो इन नंबरों पर करें सम्पर्क, मोबाईल नंबर जारी
डीएम गौतमबुद्ध नगर ने सरकारी अफसरों कर्मचारियों पर लगाई ये पाबन्दी , पढ़ें पूरी खबर
कल का पंचांग, 18 नबम्बर 2025, जानिए शुभ एवम अशुभ मुहुर्त
बैटरी शो इंडिया और रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो 2024 ने उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञों को एक मंच ...
ग्रेटर नोएडा : दादरी तहसील मे सपा की साइकिल यात्रा, कार्यकर्ताओं ने कहा चुनाव मे 400 सीट जीतने का लक...
सीईओ  नरेंद्र भूषण ने की सरकारी योजनाओं की समीक्षा,  रबूपुरा में राजकीय महाविद्यालय पर खर्च होंगे 8....
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा-स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर करने की जरूरत, कोरोना संकट के दौरान बेतहाशा बढ़...
वरिष्ठ नागरिक समाज द्वारा ग्रेटर नोएडा में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, 11 अक्टूबर को होगा सम्मान समारो...