एचसीएल फाउंडेशन ने सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के उत्तर प्रदेश सरकार के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया

  • ग्रेटर नोएडा स्थित जीआईएमएस को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए

नोएडा, भारत, 28 अक्टूबर 2025 — एचसीएल फाउंडेशन, जो भारत में वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएलटेक के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) एजेंडा को आगे बढ़ाता है, ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित सरकारी आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण प्रदान किये। यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवा तक बेहतर पहुंच और क्षेत्र में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगी।

एचसीएल फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों में शामिल हैं:

हाई एनर्जी इंडक्टिव थेरेपी सिस्टम (3 टेस्ला): यह गहरे ऊतक उपचार और दर्द से राहत में सहायक है।
इंटरमिटेंट कंप्रेशन थेरेपी यूनिट: सूजन को नियंत्रित करने और सर्कुलेशन में सुधार करने में मददगार।
कंप्यूटरीकृत बैलेंस इवैल्यूएशन और ट्रेनिंग सिस्टम: न्यूरोलॉजिकल और मस्कुलोस्केलेटल पुनर्वास में सहायक।
हाई पावर लेजर थेरेपी यूनिट: उन्नत दर्द प्रबंधन और शीघ्र रिकवरी में सक्षम बनाती है।
डेक्सा स्कैन: हड्डियों के स्वास्थ्य के आकलन तथा ऑस्टियोपोरोसिस और अन्य मेटाबॉलिक बोन विकारों के प्रारंभिक पता लगाने, निदान और प्रबंधन में सहायक।

नए उपकरण से दर्द प्रबंधन, खेल चोट पुनर्वास और हड्डियों के स्वास्थ्य निदान में सुधार होगा, जिससे जीआईएमएस की नैदानिक क्षमताएं और मजबूत होंगी तथा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 30,000 से अधिक मरीजों को प्रतिवर्ष लाभ मिलेगा।

एचसीएल टेक की एसवीपी, ग्लोबल सीएसआर और एचसीएल फाउंडेशन की निदेशक डॉ. निधि पुंधीर ने कहा, “एचसीएल फाउंडेशन में, हम मानते हैं कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सभी के लिए सुलभ होनी चाहिए। इस तरह की पहलों के माध्यम से, हम मजबूत स्वास्थ्य प्रणालियाँ बना रहे हैं, चिकित्सा संस्थानों को सशक्त बना रहे हैं और उन लोगों तक उन्नत देखभाल पहुँचा रहे हैं जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। जीआईएमएस के साथ हमारा सहयोग नवाचार, समानता और समावेशन के माध्यम से सार्थक परिवर्तन लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

जीआईएमएस के निदेशक ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश गुप्ता ने कहा, “एचसीएल फाउंडेशन का यह सहयोग जीआईएमएस के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर और गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल प्रदान करने की क्षमता को उल्लेखनीय रूप से मजबूत करेगा।”

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा:प्राधिकरण अधिकारियों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जगत फार्म मार्केट का लिया ज...
गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस वर्कशॉप: मेडिकल रिसर्च की गुणवत्ता सुधारने की पहल
शिविर में मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ: 5 जनवरी को नोएडा में मेगा विधिक साक्षरता शिविर
लावारिस कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, सेक्टर में हड़कंप
कोविड अपडेट: यूपी की 59 फीसदी आबादी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
दर्दनाक सड़क हादसा: दो युवकों की मौत 
सभासदों ने किया वहिष्कार, विधायक ने किया लोकार्पण
अगस्त में गिराई जाएगी ट्विन टावर
अवैध संबंधों के शक में साढ़ू ने रची हत्या की साजिश, सेक्टर-126 पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड ...
14 दिन की न्यायिक हिरासत में आर्यन समेत आठ आरोपित, रिमांड आवेदन में आधार अस्पष्ट 
1 ओपन चिल्ड्रंस डे कराटे कप 2021में गौतमबुद्ध नगर के बच्चे रहे अव्वल, झटके कई पदक
एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन में ग्रेटर नोएडा से जुड़े कार्यकर्ताओं को मिला अहम जिम्मेवारी
9/11 हमला: अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म करने के दावे से लेकर तालिबान को सत्ता सौंपने तक, जानें 2...
मोदी जी के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर विश्व  पटल पर पहुंचा : डॉ  उमा शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी डॉ  लिए ...
UNGA : दुनिया ने की विकास-व्यापार की बात, इमरान बोले- कश्मीर पर भारत का कब्जा
COVID 19 : ALL IN ONE CONTROL ROOM का संचालन शुरू, पढ़ें और लाभ उठायें