जेवर में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन: महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी संकल्प पर जोर

जेवर, 27 अक्टूबर 2025 — भारतीय जनता पार्टी, जिला गौतम बुद्ध नगर द्वारा जेवर विधानसभा क्षेत्र में आज आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेवर स्थित प्रज्ञान पार्क में संपन्न हुआ, जिसमें महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और विकसित भारत के संकल्प को लेकर प्रेरणादायक विचार साझा किए गए।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर भारतीय “मेड इन इंडिया” उत्पादों को अपनाए। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में महिला आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आयोजित कर रही है ताकि माताएं-बहनें घर के हर सामान में स्वदेशी विकल्प को प्राथमिकता दें।”

विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्री लोधी ने बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जनजागरण अभियान के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र भरवा रही हैं और लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूक कर रही हैं।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना जन-जन की भागीदारी से ही पूरा होगा। देश में बनी वस्तुओं की बिक्री बढ़ी है, जो इस अभियान की सफलता का प्रमाण है।”

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, अमित पंडित, विकास चौधरी, वीरेन्द्र भाटी, संजय रावत, सतपाल तालान, अर्पण सिंह, बीना शुक्ला, संगीता रावल, ऊषा वत्स, सविता गुर्जर, लता दूबे, लक्ष्मी शर्मा सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी देखे:-

औषधि निरीक्षक का कार्रवाई अभियान जारी, गौतम बुद्ध नगर में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी
एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को "एक्सीलेंस इन मैनेजमेंट एजुकेशन" अवार्ड, टाइम्स नाउ एजुकेशन समिट ...
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रभात तारा स्कूल में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ
डग्गेमार वाहनों को जल्द बंद करे प्रशासन : प्रिंस भारद्वाज
दादरी : सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व।
सीएम योगी का निर्देश: अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में उतरकर बारिश से नुकसान का लें जायजा, पीड़ितों को ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शिक्षण अधिगम सामग्री प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने पेश किए ...
आवंटित भूखंडों से मिट्टी खोदने वालों के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी एफआईआर-सीईओ ग्रेटर नोएडा 
सड़क हादसों में 7 वर्षीय बच्चे समेत दो की मौत
दादरी-अच्छेजा रोड जल्द होगी दुरुस्त --जन सुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर एसीईओ ने परियोजना विभाग क...
दुष्कर्म के दो आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
राकेश सिंह चौहान प्रोन्नत, जिला सूचना अधिकारी बने
किसानों को मुआवजे मुद्दे पर जिला प्रशासन से मिला ये आश्वासन
पौधा सौंप कर दी गजेंद्र चौधरी को अध्यक्ष बनने की बधाई
गलगोटियास विश्वविद्यालय ने जिला गौत्तम बुद्ध नगर के “ज़िला कारागार” में “राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का कि...
जानिए, IDEA ने पेश किया ये नया ऑफर