गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और इंडियन ट्रस्ट फॉर रूरल हेरिटेज एंड डेवलपमेंट के बीच एम ओ यू पर हस्ताक्षर

  • ग्रामीण क्षेत्रों में बौद्ध विरासत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में संयुक्त पहल

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और इंडियन ट्रस्ट फॉर रूरल हेरिटेज एंड डेवलपमेंट के बीच आज एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य बौद्ध विरासत के संरक्षण, संवर्धन, प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा देना है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बौद्ध स्थलों के विकास पर केंद्रित रहेगा। यह समझौता भारत की समृद्ध बौद्ध परंपरा को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से शैक्षणिक अनुसंधान को जमीनी स्तर पर किए जाने वाले संरक्षण कार्यों से जोड़ा जाएगा, जिससे बौद्ध विरासत के प्रचार-प्रसार में नई ऊर्जा का संचार होगा।
समारोह के दौरान दोनों संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इंडियन ट्रस्ट फॉर रूरल हेरिटेज एंड डेवलपमेंट की ओर से  योगेन्द्र नारायण, आईएएस (सेवानिवृत्त) एवं उपाध्यक्ष;  सुजीत सेन्याल, निदेशक; तथा  अर्चना कपूर, सदस्य सचिव उपस्थित रहे।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की ओर से  कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, कुलसचिव डॉ. विश्वस त्रिपाठी, डीन (शैक्षणिक) प्रो. राजीव वर्शनेय, डीन (योजना एवं शोध) डॉ. इंदु उप्रेती तथा स्कूल ऑफ बौद्ध स्टडीज़ एंड सिविलाइजेशन के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय कार्य निदेशक डॉ. चिंतला वेंकटा सिवासाई उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य — प्रो. वंदना पांडे (डीन, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज), प्रो. श्वेता आनंद (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट), डॉ. के.के. द्विवेदी (डीन, स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस) तथा डॉ. कीर्तिपाल (डीन, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
दोनों संस्थानों ने संयुक्त रूप से शोध परियोजनाएँ संचालित करने, शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और क्षेत्राधारित अनुसंधान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह साझेदारी ग्रामीण भारत में बौद्ध धरोहरों के दस्तावेजीकरण, संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी देखे:-

पार्कों में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वेस्ट से बने बेंच व ट्री गार्ड
वंदना मीडिया अवॉर्ड समारोह में मीडिया इंडस्ट्री और शैक्षिक जगत के बीच दूरी पर हुई चर्चा
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में इस वर्ष बनारस थीम पर आयोजित होगा वार्षिकोत्सव "अभिव्यंजना", उत्तर प्रदे...
WhatsApp में जल्द दिखेंगे ये तीन बड़े बदलाव, नये फीचर को अपडेट किया गया
नोएडा एयरपोर्ट के पास मिलेगा रेडी टू मूव फ़्लैट लेने का मौका
ग्रेनो वेस्ट को मिली बुनियादी सुविधाओं की सौगात: एसीईओ प्रेरणा सिंह ने निरीक्षण कर कई परियोजनाओं को ...
शिक्षक दिवस: ई॰एम॰सी॰टी॰ द्वारा नैशनल आर्ट एंड क्राफ़्ट प्रतियोगिता आयोजित
रेल मंत्री से मिले सांसद महेश शर्मा और विधायकों का प्रतिनिधिमंडल, खुर्जा में वंदे भारत के ठहराव सहित...
शिवसैनिकों ने शिविर में किया रक्तदान
किसान पुत्र का सिविल सेवा में हुआ चयन, ग्रेनो के चिटहेरा गांव में ख़ुशी की लहर, जानिए अलोक भाटी के सं...
दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशनधारकों के लिए जरूरी सूचना: NPCI लिंकिंग अनिवार्य
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में पूल कैंपस में २ ५ छात्रों का चयन
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
जुनेदपुर मे खेल-कूद समिति द्वारा वॉलीबॉल मैदान का उद्घाटन किया
भारतीय नवर्ष स्वागत मेला "उमंग" के माध्यम से बच्चों को दिया जायेगा भारतीय संस्कृति का ज्ञान
ग्रेटर नोएडा में एबीवीपी का नशा मुक्त अभियान, नुक्कड़ नाटकों से दिया जागरूकता संदेश