सैलरी पर वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

नोएडा: थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मुठभेड़ में वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनक कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल , चोरी का एक मोबाइल फो,न तीन तमंचे, पांच जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर 58 पुलिस डी पार्क पर चेकिंग कर रही थी. तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक खोड़ा की तरफ से आते दिखे . चेकिंग के उद्देश्य से जब पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया . अपनी जान की परवाह ना करते हुए उपनिरीक्षक हेमंत कुमार ने मोटरसाइकिल के आगे खड़े होकर मोटरसाइकिल को नीचे गिरा लिया जिससे उनके भी चोट आई. पकड़े गए बदमाशों ने पूंछने पर बताया कि हम लोगों ने अभी अपना गैंग बनाया है जिसका सरगना बंटी यादव पुत्र वीरेश यादव निवासी दादों जिला अलीगढ़ हाल पता प्रेम विहार खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद है . उसने अपने मकान पर किराए पर रहने वाले शैलेश यादव तथा सिंटू यादव निवासी निधौली कला एटा के साथ गैंग बनाया. शैलेश यादव और चिंटू यादव को बंटी यादव द्वारा कहा गया कि तुम हमारे लिए वाहन चोरी करो हम तुम्हें ₹20,000 प्रति महीना देंगे. इस पर शैलेश यादव और सिंटू यादव एटा से 3 तमंचा खरीद कर लाए और वाहन चोरी का धंधा कल से शुरू किया लेकिन अचानक आज चेकिंग में पुलिस के हाथ आ गए.

गिरफ्तार हुए बदमाशों के कब्जे से मयूर विहार फेस 3 से कल दिनांक 11 मार्च को चुराई गई डिस्कवर मोटरसाइकिल Dl 4sBD 6143 तथा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र से दिनांक 19 दिसम्बर को अवनीश मणि तिवारी का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त गण के नाम पते निम्नवत है
1.बंटी यादव पुत्र बीरेश यादव निवासी ग्राम अट्टा थाना दादों जिला अलीगढ़ हाल पता प्रेम विहार खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद
2 शैलेश यादव पुत्र महेश यादव निवासी नगला मानसिंह थाना निधौली कला जिला एटा हाल पता प्रेम विहार खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद
3.चिंटू यादव पुत्र संतोष यादव निवासी मनोरा थाना निधौली कला जिला एटा हाल पता प्रेम विहार खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.SI अशोक कुमार यादव
2.SI हेमंत कुमार
3 SIUT प्रीति मलिक
4 HCP जितेंद्र
5 कांस्टेबल सचिन बालियान
6.कांस्टेबल इरफान

यह भी देखे:-

गन बदलते हुए ऐसा क्या हुआ, जवान को जा लगी गोली, पढ़ें पूरी खबर
सेल्स टैक्स व पुलिस की सयुंक्त टीम ने की छापेमारी
मुठभेड़ : लूट में फरार 1 लाख का ईनामिया बदमाश को लगी गोली
प्रेमी युगल छात्र-छात्रा ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी
YEIDA में Sabs Exports International Pvt. Ltd. का बड़ा विस्तार, ₹60 करोड़ से अधिक निवेश
डीपीएस स्कूल मैं फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया
लुटेरी दुल्हन और उसका परिवार गिरफ्तार! शादी के नाम पर ठगी, सोना-चांदी और नकदी उड़ाने वाले गिरोह का भ...
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 25 हज़ार का ईनामी बदमाश
ग्रेटर नोएडा : एटीएम काटकर लाखों रुपये उड़ा ले गए बदमाश
निर्माणाधीनसाइट पर लूटपाट करने में विफल रहे बदमाश, गार्ड के लगे छर्रे
जेवर पुलिस ने चाय पत्ती से भरे कंटेनर की चोरी का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
किन्नर का भेष बनाकर कर रहे थे नशे की सौदेबाज़ी, धरे गए
अफ़्रीकी मूल के चार युवकों ने लूटी कैब, ड्राइवर से की मारपीट
बीच चौराहे पर सिपाही ने व्यापारी पर तानी राइफल, अवैध उगाही का आरोप
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन व पुलिस की बड़ी कार्यवाही , दो दर्जन गुंडों पर लगा गैंगस्टर
उत्तर प्रदेश : पुलिस मुठभेड़ में ईनामी डकैत ढेड़ , बाल-बाल बचे एसएसपी -एसपी