मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जनसुनवाई एवं पोषण पंचायत का आयोजन, अध्यक्षता डॉ. मीनाक्षी भराला ने की

गौतम बुद्ध नगर 15 अक्टूबर, 2025

मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग गौतम बुद्ध नगर द्वारा ब्लॉक बिसरख में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम एवं पोषण पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य माननीय डॉ. मीनाक्षी भराला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद की विभिन्न क्षेत्रों से आई 09 महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, स्वास्थ्य, रोजगार, पोषण, परिवारिक विवाद आदि से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए।
जनसुनवाई के साथ-साथ पोषण पंचायत का भी आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार, विकसित भारत का आधार विषय पर चर्चा की गई। महिलाओं को संतुलित आहार, कुपोषण उन्मूलन, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज पुष्कर, जिला कार्यक्रम अधिकारी तरूण कुमार,बाल विकास परियोजना अधिकारी इफ्तिखार अहमद, संरक्षण अधिकारी विभा त्रिपाठी, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक रिंकी रानी ,समस्त मुख्य सेविका पूनम,विनोद, प्रीति,अनीता,ऋतु, वंदना, अर्चना तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंच पर उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुरक्षा सेवाओं, जिसमें 112 पुलिस हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 181 महिला हेल्पलाइन समेत अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
माननीय सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन से निर्भीक होकर संपर्क करें और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

यह भी देखे:-

जानिए, किसकी लापरवाही से घंटों तड़पता रहा ट्रेन से गिरा घायल युवक
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 23 अगस्त को मनाया जाएगा अपना 18वां स्थापना दिवस
आम जनता को महंगाई की मार, आज फिर बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें अपने शहर का रेट
पर्यावरण संरक्षण को गति देने के लिए इंडिया यामाहा मोटर ने सूरजपुर वेटलैंड बफर जोन में पौधारोपण किया
अमित शाह बोले- लोकतंत्र हमारे देश का स्वभाव, बिना कानून व्यवस्था नहीं हो सकता सफल
जे.डी. गर्ल्स कबड्डी एकेडमी, बागपुर की तीन खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप में किया यूपी का प्रतिनिधि...
शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय मॉलिक्यूलर बायोलॉजी कार्यशाला का सफल समापन
भाजपा का घर-घर जनसंपर्क अभियान, 1116 बूथों पर वितरित किए सरकार की उपलब्धियों के पत्रक
रोडवेज की बस व ट्रक में भिड़ंत, यात्री हुए घायल
भारत में कैंसर जीन थेरेपी में लाएंगे क्रांति: शारदा विश्वविद्यालय और मेडथेरेपी बायोटेक्नोलॉजी के बीच...
गांजा तस्कर गिरफ्तार: दादरी पुलिस ने 1.2 किलो गांजा किया बरामद
किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कदम: गौतमबुद्ध नगर में निःशुल्क वितरित हुए प्याज के बीज
ग्रेटर नोएडा सेक्टर पी- 3 में नहीं थम रही चोरी की वारदात, सहमे लोग
हाईटेक सिटी कचैडा मामला : किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में महापंचायत, आज 21 किसान गिरफ्तार
Unnao case: किशोरी ने शुरू किया खाना पीना, आज दर्ज हो सकते हैं बयान, वेंटीलेटर सपोर्ट हटाया गया
दादरी चेयरमैन प्रत्याशी आज़ाद मालिक ने 12वीं की जिला टॉपर प्रिया का स्वागत किया