जनपद में 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक फार्मर रजिस्ट्री के लिए चलेगा विशेष अभियान

गौतम बुद्ध नगर 14 अक्टूबर, 2025
शासन के निर्देशों के क्रम में उप कृषि निदेशक गौतमबुद्धनगर राजीव कुमार ने जनपद के समस्त कृषकों को बताया कि जनपद में फार्मर रजिस्ट्ररी बनवाने के उद्देश्य से 16 अक्टूबर 2025 से 15 नवम्बर 2025 तक एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक राजस्व ग्राम में कैंप आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्ररी का कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कराया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन कृषकों की फार्मर रजिस्ट्ररी अभी नहीं बनी है, वे अपने निकटतम जन सुविधा केन्द्र पर जाकर इसे बनवा सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्ररी बनवाने के लिए कृषकों को आधार कार्ड, खतौनी एवं मोबाइल फोन साथ में अवश्य ले जाना होगा। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, राजस्व विभाग के लेखपाल तथा पंचायत विभाग के पंचायत सहायक से भी संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्ररी बनवाई जा सकती है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किश्त बिना फार्मर रजिस्ट्ररी के प्राप्त नहीं होगी, साथ ही शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी केवल उन्हीं कृषकों को मिलेगा जिनकी फार्मर रजिस्ट्ररी बन चुकी होगी।
अतः सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे अपने आधार कार्ड, खतौनी एवं मोबाइल नम्बर के साथ जन सुविधा केन्द्र या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र अपनी फार्मर रजिस्ट्ररी बनवाएँ, ताकि वे शासन की सभी कृषक हितकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें।

यह भी देखे:-

जेवर एयरपोर्ट के पास इंडस्ट्रियल भूखंडों की हुई ई नीलामी , दोगुना पैसा मिला
कृष्ण कुमार शर्मा व मनोज कुमार बने जागरूकता जिला नोडल प्रभारी
सांसद और विधायक की गुमशुदगी के लगाए पोस्टर
गौतमबुद्धनगर न्यायालय में प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान का हुआ स्वागत, बार एसोसिएशन ने रखीं...
लोगों की सुरक्षा में तत्पर निजी सुरक्षाकर्मियों को ठंड से बचाने ‘पहल’
वायु प्रदूषण फैलाने पर बिल्डर पर पांच लाख रुपये का जुर्माना
पेट्रोल-डीजल को दायरे में लाने पर चर्चा, होटल-रेस्टोरेंट से खाना मंगाना हो सकता है महंगा
राष्ट्रीय महिला बालिका दिवस के उपलक्ष पर महिला उन्नति संस्थान ने नवजात बच्चियों को दिया बेबी हेल्थ क...
AUTO EXPO 2018 पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर
शस्त्र का दुरूप्रयोग करने पर लाइसेंस होंगे निरस्तीकरण : डीएम बी.एन. सिंह
जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
निक्की हत्याकांड: फरार जेठ और ससुर गिरफ्तार
नववर्ष 2020 का स्वागत, कहीं हुआ हवन भंडारा व पूजन तो कहीं कटा केक
राणा सांगा और शिवाजी महाराज पर टिप्पणी से आक्रोश, करणी सेना ने की कानूनी कार्रवाई की मांग
BUDHISM पर आयोजित अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, हम सौभाग्यशाली हैं कि ...
Diwali 2021: खुद की तस्वीर का WhatsApp Sticker बनाकर देना चाहते हैं दिवाली की शुभकामनाएं