अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में पांच गिरफ्तार

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, 14 अक्तूबर। दीपावली पर्व से पहले नोएडा पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने और भंडारण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत बीते 12 घंटे में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस मीडिया प्रभारी के अनुसार, थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर रजनीश और अजीत नामक दो व्यक्तियों को परथला गांव के पास से गिरफ्तार किया। उनके वाहन से लाखों रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद हुए। दोनों आरोपी पटाखे बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इसी प्रकार, थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बीती रात सूचना के आधार पर सोनू पुत्र ज्ञानेंद्र और श्रीराम गुप्ता को गिरफ्तार किया। उनके पास से 30 बड़े कार्टन में भरे अवैध पटाखे बरामद किए गए। दोनों आरोपी एक ‘छोटा हाथी’ वाहन में ये विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया।

वहीं, थाना कासना पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में प्रमोद कुमार पुत्र वेद राम को गिरफ्तार किया। उसके वाहन से भी लाखों रुपये मूल्य के अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह पटाखे कहां से खरीदे और किसे बेचने जा रहा था।

यह भी देखे:-

कपड़ा शोरूम में बदमाशों का धावा, नगदी लूटी
बदमाशो ने किशोर से पैसे छीने,मारपीट की
कार चोरी कर फर्जी रॉ एजेंट फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
समलैंगिक दोस्त ने फंसाया, 68 हजार, सोने की चेन और अंगूठी लूटी
पड़ोसी ने मांगी पड़ोसी से रंगदारी
ग़रीब की प्लॉट पर किया दबंग जीजा ने क़ब्ज़ा
दो अवैध शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार
पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुकान में घुस कर लूट का मामला : अब तक नहीं हुई कोई कार्यवाही 
नाबालिग को छेड़ने के आरोप में इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार
तीन बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद
अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़: नोएडा पुलिस ने 107 पव्वों के साथ अभियुक्त दबोचा
दो नाबालिक बहनों के साथ दो युवकों ने किया बलात्कार, अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर 30 लाख रुपए वसूले, ग...
ग्रेटर नोएडा : ग्रिल से लटका मिला छात्र का शव
चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर गिरफ्तार , चोरी की पांच बाइकें बरामद
मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार ने किया अपहरण, खोज में जुटी पुलिस