बंधक बनाकर छात्र से लूटी कार

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की चेरी काउंटी चौकी के समीप चार बदमाशों ने छात्र को बंधक बनाकर ब्रेजा कार लूट ली। लूट के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। छात्र दिल्ली से ग्रेटर नोएडा परीक्षा देने के लिए आया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार लूट की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्ली का रहने वाला छात्र आजाद परीक्षा देने के लिए शनिवार को ग्रेटर नोएडा आया था। ग्रेटर नोएडा से वापस लौटते दौरान चेरी काउंटी के समीप वह एक निर्माणाधीन साइट पर फ्लैट देखने के लिए चला गया। वहां से वापस निकलते ही चेरी काउंटी चौकी के समीप चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने बंधक बनाकर उसे कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद बदमाशों ने उसे 130 मीटर रोड पर उतार लिया और कार व मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी देखे:-

"डिजिटल अरेस्ट" के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, खातों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन उ...
12 वीं मंजिल से बच्चे की गिरकर मौत
ईनामी  बदमाश समेत दो गिरफ्तार, चोरी की 14 बाईक , स्कूटी व लैपटॉप बरामद 
मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
हत्यारे शूटरों का एनकाउंटर
विभिन्न जगहों से चार बदमाश गिरफ्तार मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद
चपरासी के भरोसे घायलों को छोड़कर भागे डॉक्टर, हंगामा
पडोसी ने किया बच्ची से रेप, सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा फेज 3 पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल, अवैध हथियार और च...
दुजाना गैंग का गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
तीन भू- माफिया गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
शातिर वाहन लूटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
 बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध  शराब के साथ  तस्कर दबोचा 
अवैध असलाह की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
बुजुर्ग का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल