किशोरी को बंधक बनाकर कर रेप का आरोप

ग्रेटर नोएडा। यहाँ के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही किशोरी को अगवा कर बंधक बना रेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिजनों का कहना है किशोरी गांव के समीप जंगल में बेहोशी की हालत में पाई। पीड़िता के पिता ने एक महिला समेत 3 लोगों पर अगवा कर रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रबूपुरा के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसकी 17 साल की पुत्री शुक्रवार की रात अपने घर में सो रही थी, परिजन उससे कुछ दूरी पर सो रहे थे। तभी गांव के ही दो युवक व एक महिला द्वारा पीड़ित की पुत्री को अगवा कर लिया गया और उसे जंगल मे लेजाकर बंधक बना लिया। जिसके बाद दोनों युवकों ने युवती के साथ गैंग रेप किया। वहीं रात में जब परिवार के एक सदस्य की आंख खुली तो उन्होंने युवती को घर से लापता पाया और उसकी तलाश में परिजन निकल पड़े। कुछ देर बाद युवती जंगल मे बेहोशी की हालत में पाई गई। परिवार के लोग उसको घर ले आये। जहां उसने होश में आने पर आप बीती बताई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। रबूपुरा कोतवाली प्रभारी राजवीर चौहान का कहना है शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है।

यह भी देखे:-

फर्जी मार्कशीट गिरोह का भंडाफोड़: दो गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नकली दस्तावेज और उपकरण बरामद
वॉल्वो बस से बिहार ले जाई जा रही थी अवैध शराब की खेप, पुलिस ने पकड़ा
विभिन्न जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ शातिर लूटेरा 
"कौवा"  की पत्थर पत्थर पीट पीटकर निर्मम हत्या  
थम नहीं रहा है नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला, ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने व...
ग्रेटर नोएडा के इन मेधावियों ने भी स्कूल और परिवार का नाम किया रोशन
सोसाइटी के पीछे घायल मिले प्रोपर्टी डीलर की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, एक्सप्रेस वे जाम कि...
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ वांटेड इनामी बदमाश, दो गिरफ्तार
दो शातिर ठग गिरफ्तार, कोर्ट से वाहन चालान रसीद चोरी कर ऐसे लगाते थे चूना, पढ़े पूरी खबर
गुरु ने पार की हैवानियत की हद
इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करने वाले  गैंग के दो गिरफ्तार
सम्राट मिहिर भोज मूर्ति शिलापट्ट पर कालिख पोतने के मामले में दो और गिरफ्तार 
सफाई मजदूरों की नई कमेटी का हुआ गठन
मारा गया कच्छा बनियान गिरोह का सरगना डकैत , यूपी एसटीएफ नोएडा ने किया ढेर
पहले दोस्ती , फिर नाबालिग से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल , दो आरोपी गिरफ्तार