सात फेरों के घोटाले में तीन जोड़े गिरफ्तार, आरोपी प्रधान के तलाश में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने के बाद जहां बंबावड़ गांव के पात्र लाभार्थियों में बौखलाहट मची है। वहीं योजना को पलीता लगाने के आरोप में पुलिस जांच के बाद पुलिस ने बंबावड़ गांव के प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस गांव के 11 जोड़ों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर तीन जोड़ों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच के आधार पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नियमों के खिलाफ काम करने के आरोप में बंबावड़ के प्रधान यशवंत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने गांव के 11 जोड़ों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उनमें से तीन जोड़ों सरिता-अरुण, सीमा-बिजेंद्र व अनीता-विशाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी देखे:-

कुल्हाड़ी से काटकर इंजीनीयर पत्नी को उतारा मौत के घाट
कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने वाला एक गिरफ्तार, एक फरार
नशे में धुत जवान ने व्यापारी को गोली से उड़ाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
साइबर अपराधियों को बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का मामला, चीनी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार
बाइक सवार बदमाशों ने हथियार की नोक पर व्यापारी को लूटा 
मेडिकल स्टोर से दवाइयां चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लाखों की दवाइयां बरामद
अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल कराने वाला गिरोह बेनकाब, दो गिरफ्तार
मकान  मालिक के रहते चोरों ने सामान किया पार, शिकायत करने पर पुलिस  से मिला ये जवाब 
हेड मैकेनिक ने बुना था डस्टर लूट काण्ड का ताना बाना, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार डकैतों ने किया खुलासा
बलात्कारियों व हत्यारों के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
हथियार की नोंक पर सोने की चेन व नकदी लूट
बुजुर्ग दंपति की सेवा के लिए रखे गए पुरुष नर्स ने क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर निकाली लाखों की रकम
Blued APP पर चैट कर युवक को मिलने के लिए बुलाया फिर की लूट, पुलिस ने एनकाउंटर में किया दो बदमाशों को...
खुद को मरा दिखाने के लिए रची थी साजिश , अब कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा , पढ़ें पूरी खबर
भतीजे ने की चाची की हत्याः अवैध संबंध में उपजा शक बना मौत की वजह