सपाइयों ने पुण्यतिथि पर मान्यवर काशीराम को दी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शोषित वंचित, बहुजनों के चिंतक, दलित शोषित समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले काशीराम की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि मान्यवर काशीराम जी ने शोषित, वंचित, दलितों, पिछड़ों के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने बहुजनों के हित के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया।उन्होंने बहुजनों के पुनरुत्थान हेतु वामसेफ, डी एस 4 एवं बहुजन समाजवादी पार्टी की स्थापना कर उन्हें उनका हक दिलाने के लिए कार्य किया आज भी मान्यवर काशीराम के विचारों से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए समाज के हितों और हकों के लिए संघर्ष कर रहे है। इस मौके पर अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव रामशरण नागर, देवेन्द्र अवाना, अकबर खान, लाल सिंह गौतम, कपिल ननका, सुनील भाटी, विनोद लोहिया, गजेन्द्र यादव, जुगती सिंह, रामशंकर भास्कर, हुकुम सिंह भारती, सतेन्द्र नागर, करतार सिंह चौहान, महेश जाटव, शकील खान, इंद्रराज सिंह, जावेद अंसारी, जय सिंह चंदेल, मुरारीलाल गौतम, कमल सिंह, आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

गलगोटियास विश्वविद्यालय में "स्टार्टअप कम्युनिटी" का भव्य शुभारंभ: उद्यमिता को मिलेगी नई दिशा
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भट्टा  पारसौल के किसानों ने सीएम योगी से की मुलाकात , किया...
जन सुनवाई में ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ ने निपटाईं शिकायतें
कल का पंचांग, 27 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
डीएम गौतम बुद्ध नगर के निर्देश: सभी सरकारी भवनों, सोसायटियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, ताल...
"नारी शिक्षा" पर विचार गोष्ठी का आयोजन 
जीबीयू में सिद्धम् कैलीग्राफी प्रदर्शनी : भारत-कोरिया के आध्यात्मिक संवाद का नया स्वरूप
दादरी विधानसभा के विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर की चर...
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ग्राम बिसाहड़ा, दादरी में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय न...
DU Admission 2021: शुरू हुई दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी दाखिले की प्रक्रिया, देखें दिशा-निर्देश
ग्रेनो की काव्या कोचर ने जीता यंग साइंटिस्ट अवार्ड, प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्...
मनरेगा पर जिला कांग्रेस का "मनरेगा बचाओ संग्राम" तेज, पंचायत स्तर तक जन-जागरूकता अभियान, कलक्ट्रेट प...
थानों में हुआ समाधान दिवस का आयोजन
21 साल बाद मिला न्याय , आजीवन कारावास की सजा सुनते ही रो पड़ा हत्यारोपी
सुनपुरा में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर
सूरजपुर स्थित सपा कार्यालय में मनाई गई बालू शिव दयाल चौरसिया की जयंती