ग्रेटर नोएडा पुष्पोत्सव देखने उमड़ी भीड़, बच्चों ने नृत्य-गीत का कार्यक्रम पेश कर समां बाँधा

ग्रेटर नोएडा : शहर के सम्राट मिहिर भोज पार्क में चल रहे तीन दिवसीय पुष्पोत्सव के का दूसरा दिन बच्चों के नाम रहा। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पुष्पोत्सव में समां बाँध दिया । रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने नृत्य व गीत प्रतियोगिता में मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही प्रदर्शनी में कई प्रजातियों के फूल व खानपान के लगे स्टॉल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। आज सिटी पार्क में पुष्पोत्सव का लुत्फ उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। कई स्कूलों से बच्चें पुष्पोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे।
FLOWER SHOW 2018
विभिन्न प्रकार के सजावटी और खाद्य उत्पादों को बेचने के लिए विभिन्न स्टॉलों पर भी लोग खरीददारी करते दिखे। पंजाब हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लोक नृत्यों की छात्राओं ने प्रस्तुति दी। लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। रंग बिरंगे हजारों किस्मों के फूलों की महक से दर्शक प्रभावित दिखे। विभिन्न प्रजातियों के अलावा अन्य शीतकालीन पुष्प प्रजातियों को भी मनमोहक अंदाज में प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। विभिन्न प्रजाति के पुष्पों के बारे में लोग जानकारी लेते दिखे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुष्पोत्सव में पुष्प प्रेमियों की अपार भीड़ रही। आयोजक रविवार को छुट्टी होने के चलते और ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद जता रहे है।

फूलों से बनी जानवरों व पक्षियों की आकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पुष्पोत्सव में लगे स्टॉलों पर बीज, पौधे, मशीन, दवाईयां आदि की खरीदी की जा रही है। पार्क में करीब 95 स्टॉल लगे है। इस बार पुष्पोत्सव में करीब सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।

यह भी देखे:-

लापता बुजुर्ग महिला का मिला शव , हत्या की आशंका
दलित समाज ने धूमधाम से मनाई अटल जयंती
कल का पंचांग, 15 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
मौसम अपडेट : प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश, 20 सितंबर तक येलो अलर्ट
एसटीएफ के हत्थे चढ़े जीएसटी चोर , लगाया करोड़ों का चूना
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: 2025 में होगा पहला टेकऑफ, सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट लेगा नई उड़ान
इंजीनियरिंग एकादश को हरा मेडिकल एकादश ने शारदा क्रिकेट चैंपियनशिप 2022 खिताब पर किया कब्जा खिताब
Weather Updates: रविवार तक लगातार हो सकती है बारिश
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पेगासस जासूसी कांड, याचिका में की गई SIT जांच की मांग
चुनाव 2024: बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, न NDA न INDIA, मायावती का बड़ा एलान
यूपी : इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों को बड़ी राहत, कॉलेजों में नहीं होगी शुल्क वृद्धि
किआ इंडिया ने न्यू सेल्टोस के साथ "किआ इंस्पायरिंग ड्राइव (K.I.D)" प्रोग्राम को दोबारा लॉन्‍च किया
यूपी में गेहूं खरीद नीति जारी,100 कुंतल गेहूँ बेचने पर नही कराना होगा ऑनलाइन सत्यापन
School Reopening 2021: राजधानी के स्कूलों में सीनियर कक्षाओं के छात्रों को 1 सितंबर से खोले जाने की...
भूमि पूजन के समय नींव में सर्प और कलश क्यों गाड़ा जाता है...
कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया, तीन दिन का राजकीय शोक, 1 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित