लॉयड बिज़नेस स्कूल में NIPM चैप्टर स्तर क्विज़ का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा,– लॉयड बिज़नेस स्कूल ने भारतीय मानव संसाधन प्रबंधन संस्थान (NIPM) के दिल्ली-एनसीआर चैप्टर स्तर क्विज़ का सफल आयोजन किया। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। पहला चरण चैप्टर स्तर पर, दूसरा चरण क्षेत्रीय स्तर (उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम) पर तथा अंतिम चरण राष्ट्रीय स्तर पर होगा, जिसका आयोजन 29 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में किया जाएगा।
दिल्ली-एनसीआर चैप्टर स्तर क्विज़ में विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों की 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जयपुरिया इंस्टीट्यूट ने प्रथम स्थान, लॉयड बिज़नेस स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा NIET ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह क्विज़ लॉयड बिज़नेस स्कूल के Top Liners Club द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया। क्विज़ मास्टर्स के रूप में प्रो. प्रिंस एवं प्रो. हीरा ज़ैदी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर NIPM दिल्ली-एनसीआर चैप्टर के चेयरमैन श्री राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि “इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों को केवल ज्ञान ही नहीं देतीं बल्कि उन्हें टीमवर्क, समस्या समाधान और निर्णय क्षमता में भी निखार लाती हैं। मुझे गर्व है कि दिल्ली-एनसीआर के युवा इस मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हो रहे हैं।”
सचिव  अरविंद कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि “NIPM सदैव छात्रों को सीखने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। क्विज़ जैसे आयोजन छात्रों को पाठ्यक्रम से परे सोचने, व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने का अवसर देते हैं। हमें खुशी है कि लॉयड बिज़नेस स्कूल ने इस कार्यक्रम को इतने उत्कृष्ट स्तर पर संपन्न कराया।”
लॉयड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी ने कहा कि “लॉयड परिवार के लिए यह सम्मान की बात है कि हमने NIPM जैसे प्रतिष्ठित संगठन की मेज़बानी की। यह हमारे संस्थान की गुणवत्ता-उन्मुख शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और समाज को लौटाने की भावना का प्रतीक है। हम अपने विद्यार्थियों को ऐसे मंच उपलब्ध कराते रहेंगे जहाँ वे न केवल ज्ञान अर्जित करें बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में योगदान दें।”
लॉयड बिज़नेस स्कूल के डीन एवं NIPM कार्यकारी सदस्य प्रो. रिपुदमन गौर ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि “जीवन एक क्विज़ की तरह है, कभी आसान चुनौतियाँ देता है तो कभी कठिन, लेकिन हमेशा हमें विकल्प प्रदान करता है। समझदारी से चुने गए विकल्प ही सफलता का मार्ग दिखाते हैं।”
यह प्रतियोगिता छात्रों में ज्ञान, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास साबित हुई।

यह भी देखे:-

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वनजी सुतार का निधन, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने निवास पर पहु...
कल का पंचांग, 22 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरुरतमंद परिवारों को दिए कपड़े और खिलौने
महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के जन्मदिन पर वेदार्णा फाउंडेशन फिर करेगा पोधारोपण की शुरुआत
‘‘आधुनिक दंत चिकित्सा ज्ञान के आदान-प्रदान हेतु आई0टी0एस0 डेंटल काॅलेज का    Saveetha Dental Colleg...
यूपी के लिए कांग्रेस ने बदली रणनीति, प्रियंका के इन कदमों से मिले बड़े संकेत
शहीद दिवस पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने दी श्रद्धांजलि, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का लिया संकल्प
सीबीएसई क्लस्टर–19 फुटबॉल प्रतियोगिता : तीसरे दिन का रोमांच
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय : टीम इ बूस्टर्स ने जीता इको कॉर्ट सीजन-5 प्रतियोगिता
अब ईस्टर्न पेरिफेरल बना नशे के सौदागरों का रास्ता
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा की जिला योजना बैठक सम्पन्न, एकता दौड़ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ...
ग्रेटर नोएडा में भारत मोबिलिटी एक्सपो कल से शुरू, नि:शुल्क प्रवेश के साथ दिखेंगे अत्याधुनिक वाहन और ...
यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर, एक ही परिवार के तीन घायल, एक की मौत
ग्राम पंचायत विकास को गति देने हेतु PDI 2.0 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
मौन हैं… मगर जिंदा हैं! गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में गूंजा ‘मौन’
मुख्यमंत्री योगी का हमला : पहले नौकरी निकलती थी तो एक खानदान करता था वसूली