महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कांग्रेस ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश, दीपक भाटी बोले—“जाति नहीं, कर्म से बनता है मनुष्य महान”

 ग्रेटर नोएडा, 7 अक्टूबर 2025: जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने आज आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा और सामाजिक एकता के भाव के साथ मनाई। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में हुआ, जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और समाज सुधार के योगदान को नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि ने उस युग में समानता, शिक्षा और आत्मसम्मान का जो संदेश दिया था, वही आज के भारत की असली आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए हर वर्ग को सम्मान और अवसर दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

दीपक भाटी ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा, “जब देश में नफ़रत और भेदभाव की राजनीति चरम पर है, तब हमें वाल्मीकि जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज को जोड़ने की ज़रूरत है। भाजपा की नीतियाँ समाज को बाँटती हैं, जबकि कांग्रेस ‘सबका साथ, समान अधिकार और सामाजिक न्याय’ की नीति पर अडिग है।”

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला चेयरमैन धर्म सिंह वाल्मीकि ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि की जयंती हमें यह संकल्प दिलाती है कि हम एक ऐसे भारत का निर्माण करें जहाँ भेदभाव न हो और सभी की भागीदारी समान हो।”

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, नीरज लोहिया, रिज़वान चौधरी, महाराज सिंह नागर, आर.के. प्रथम, विजय नागर, रमेश बाल्मीकि, सचिन जीनवाल, अरविन्द रेक्सवाला, प्रिंस भाटी, ओमकार राणा, विपिन त्यागी, रमेश प्रधान, रंजन सिंह, इंद्रेश कुमार, दयानन्द नागर, सेवा नागर और सचिन कुमार प्रमुख रहे।

कार्यक्रम का समापन तालियों की गूंज और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ।

यह भी देखे:-

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 25 फरवरी को रोजगार महोत्सव–2026, 2000 से अधिक पदों पर मौके
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने किया पौधारोपण
शहर की तर्ज पर चमकेंगे यमुना एक्सप्रेससवे के गांव
किसान संघर्ष मोर्चा की पुलिस कमिश्नर से वार्ता में बनी सहमति, 25 सितंबर की महापंचायत स्थगित
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने गलगोटिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
अच्छेजा बुजुर्ग के 331 भूस्वामियों को मिला आबादी भूखण्ड, पारदर्शी ड्रा के जरिए हुआ आवंटन
ग्रेटर नोएडा के रिहायशी सेक्टरों की गलियों में भी घूमीं सीईओ, ग्रेनो के प्रमुख बाजारों का होगा सौंदर...
जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में एमबीबीएस बैच 2019 का भव्य विदाई समारोह आयोजित
"रन फॉर फन": बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा, एसएसपी वैभव कृष्ण ने बढ़ाया उत्साह
प्राथमिक विद्यालय क्यामपुर में कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण, 150 छात्रों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ
गाँधी-शास्त्री जयंती पर एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य एवं स्वच्छता की शपथ दिला...
allahabad high court : बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी पर रोक
जेवर एयरपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ
नेफोमा रसोई मे जरूरतमन्दों ने 5 रुपए में भरपेट भोजन के साथ मिली मिठाई
स्कूल ने छात्रों को दिया दिया धोखा, परीक्षा देने से वंचित हुए छात्र
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी