शारदा विश्विद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल हुआ साइबर सुरक्षा

ग्रेटर नोएडा : आज शारदा यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पर एसोचैम द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान’ के तहत ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता और कौशल भारत – साइबरसैफ इंडिया’ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया | यह कार्यक्रम तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में साइबर सुरक्षा के लिए संभावित समाधानों पर चुनौतियों और विचार-विमर्श पर केंद्रित था | आज के प्रमुख वक्ताओं में आशुतोष चड्डा (समूह निदेशक, सरकारी मामलों की सार्वजनिक नीति, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया), दीपिका सिंह (लीड पीआर, ज़ेंनो ग्रुप इंडिया), श्री जगमोहन वीरभान (आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, सरकार उत्तर प्रदेश ) थे | कुलपति बी एस पंवार ने पौधों के साथ मेहमानो का स्वागत किया|
SHARDA UNIVERSITY, CYBER SECURITY
आशुतोष चड्डा ने उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की यह हम पर है की हम टेक्नोलॉजी का कैसे उपयोग करते है और कहा की हमे डिजिटल इंडिया में शामिल होना होगा तभी हम नई ऊँचाईयां प्राप्त कर सकेंगे | इसके बाद दीपिका सिंह ने पूछा क्या हम साइबर सुरक्षा के लिए तैयार हैं, और ये कैसे हमारे जीवन को प्रभावित कर रहा है | उन्होंने साइबर सुरक्षा के लिए किये गए उपायों को काफी नहीं बताया तथा उसके गंभीरता पर ध्यान देने की जरुरत है| जगमोहन वीरभान ने कहा की हमें उचित प्रशिक्षण की आवश्यकता , उचित जागरूकता और सक्रियता की जरुरत है| कुलपति बी एस पंवार ने कहा की बेहतर और सुरक्षित भारत के लिए साइबर सुरक्षा की आवश्यकता है|

शारदा विश्वविधालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कंप्यूटर साइंस विभाग से आग्रह किया की आज के दौर में साइबर सुरक्षा के जरुरत को देकते हुए छात्रों में शुरुआत से ज्ञान देने की जरुरत है| मंच से ही घोषणा किया गया की शारदा विश्वविधालय में नए सत्र से कंप्यूटर साइंस विभाग से अंतर्गत साइबर सुरक्षा को शामिल किया जायेगा| जल्दी ही सबंधित जानकारी पाठ्यक्रम विभाग को जरुरी निर्देश के साथ भेज दिया जायेगा | अन्य वक्ताओं में निदेशन डीेअलएन शास्त्री, डीन परमानन्द, प्रो आर सी सिंह, डॉ राजीव कुमार समवन्वयक थे| इसके बाद विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार साहु ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा आये हुए मेहमानों को धन्यवाद् दिया|

यह भी देखे:-

एकेटीयू के 11 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट
विदेशी छात्रों का रुझान जीबीयू के विभिन्न कार्यक्रमों में इस वर्ष बढ़ा
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाई गयी महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
जी.डी गोयनका स्कूल में गाँधी जयंती उत्सव का आयोजन 
लॉयड इंस्टीट्यूट में छात्रों में मोबाइल व टेबलेट का वितरण 
जीएनआइओटी : छात्रों को बताया गया वोटिंग का महत्त्व, एबीवीपी ने किया मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोज...
ग्रेटर नोएडा में लेवरेज एजुकेशन फेयर का आयोजन किया
लॉयड कॉलेज में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन
बिमटेक ने 37वें दीक्षारंभ समारोह के लिए 480 छात्रों का किया स्वागत
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एडवांस्ड सेमीकंडक्टर, ड्रोन व सिमुलेशन लैब्स के साथ एक्सपेरिमेंटल लर्निंग को...
गलगोटिया विश्वविद्यालय में फेयरवेल पार्टी का आयोजन, भव्य को मिस्टर गलगोटिया और ईशांशी को मिस गलगोटि...
यूनाइटेड कॉलेज के छात्रो ने किया ओद्योगिक भ्रमण
राम-ईश इंस्टीट्यूट में वार्षिक पुरस्कार समारोह की धूम, कुलपति प्रो. जे. पी. पांडेय ने मेधावी छात्रों...
लॉयड कॉलेज के फार्मेसी प्रवेशकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 'प्रारम्भ-2022' का हुआ संपन्न
एनआईईटी कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन
शिव नादर यूनिवर्सिटी में मच्छर लारवा पाए जाने पर लगाया जुर्माना