“स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” के अंतर्गत विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज “ स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” के अंतर्गत टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ. नीरज बोरा , विधायक एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जे. पी. पांडेय जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार  ने की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी ओ. पी. सिंह  तथा परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगारिया  भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वर्षा शुक्ला  ने किया, जिन्होंने अपनी सुसंयोजित प्रस्तुति से पूरे समारोह को सुव्यवस्थित रूप में संपन्न कराया।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन डॉ. रवि शर्मा  द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की दूरदर्शी पहल है, जो विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

मुख्य अतिथि डॉ. नीरज बोरा  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वामी विवेकानंद  के विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिक्षा और तकनीक के समन्वय से ही राष्ट्र का भविष्य मजबूत हो सकता है।

इस अवसर में विभाग के सभी शिक्षक डॉ विनय चतुर्वेदी, डॉ गजेंद्र कुमार गुप्ता, शेफाली सिंह व आरजू गुप्ता एवं MBA प्रथम व द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह भी देखे:-

51 साइक्लिस्ट स्वच्छता और वृक्षारोपण के प्रति कर रहे हैं जागरूक
लखनऊ में जेपीएनआईसी परियोजना को एलडीए को सौंपा गया, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
किसानों व मजदूरों के अधिकारों का हनन नही होने दिया जायेगा:सोरन प्रधान
सिविल टर्मिनल का शुभारंभ कानपुर में एक नए युग का सूत्रपातः सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर एयरपोर्ट के...
महाकुम्भ 2025: श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम, महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान
जेवर विधानसभा से धनीराम नागर को पथिक जनशक्ति पार्टी ने किया प्रत्याशी घोषित
11 अक्टूबर को यमुना प्राधिकरण के खिलाफ आन्दोलन करेगा किसान एकता संघ
लखनऊ में रेनू मेमोरियल ट्रस्ट व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव नाटी सम्मानित, महिला आत्मनिर्भरता के लिए शिव...
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय कैंप कार्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की बैठक हुई संपन्न
डीएसपी अनुज चौधरी बने बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष
AKTU के एमबीए विद्यार्थियों का वरुण बेवरेजेस, संडीला में औद्योगिक भ्रमण
यूपी बना देश में ईवी क्रांति का नेता: 4.14 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन, 30 हजार करोड़ निवेश और 10 ...
यूपी के 100 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मिलेगा QR कोड आधारित ऑडियो टूर, पर्यटन को मिलेगा डिजिटल बढ़ावा
बजट में नए व विकसित भारत की संकल्पना की स्पष्ट दृष्टि: मुख्यमंत्री
गौतमबुद्ध नगर में सीएम योगी का कार्यक्रम स्थगित
वाराणसी में जनजातीय गौरव संगोष्ठी का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री योगी ने बिरसा मुंडा को बताया राष्ट्र प्...