मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

  • मुख्य विकास अधिकारी ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

गौतमबुद्धनगर, 06 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन में जिला स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित स्वच्छता अभियानों, सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों की स्थिति तथा ग्राम स्तर पर साफ-सफाई व्यवस्था की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में कहा कि स्वच्छता मिशन प्रधानमंत्री की प्राथमिक योजनाओं में से एक है, अतः जनपद में इसकी प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी सार्वजनिक शौचालय निर्धारित समयानुसार खुले रहें तथा उनके द्वार पर खुलने-बंद होने का समय, केयरटेकर का नाम व मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारियों के माध्यम से सार्वजनिक शौचालयों का नियमित निरीक्षण कराया जाए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सभी शौचालय मानक के अनुरूप संचालित हो रहे हैं।
बैठक में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति पर चर्चा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी पात्र लाभार्थियों तक शौचालय निर्माण की सुविधा समयबद्ध रूप से पहुंचाई जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि सभी पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्य करें। ग्रामों में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखा जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि मौसमी बीमारियों एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु ग्राम स्तर पर विशेष स्वच्छता एवं फॉगिंग अभियान लगातार संचालित किए जाएं। गांवों में एंटी-लार्वा छिड़काव, झाड़ियों की सफाई एवं नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि ग्रामीणों को स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

जिला पोषण समिति की बैठक हुई संपन्न, मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागी...
पद्मावती बस्ती में संघ का जागरूकता कार्यक्रम: पंच परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण पर बल
25 दिसम्बर को होने वाली किसान एकता संघ की पदयात्रा स्थगित
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में मनाई गई गांधी -शास्त्री जयंती
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा का शपथ ग्रहण समारोह
देश भर के 3 लाख के डाक्टरों की हड़ताल शुरू, ओपीडी में पसरा सन्नाटा, मरीज परेशान
Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ समाप्त, एक आतंकी ढेर-दूसरा फरार
गांव-गांव,घर-घर जाकर सुनिश्चित करेंगे आप प्रत्याशी का जीत: राहुल सेठ
अग्र भागवत में वैश्य समाज की स्थापना व 18 गोत्रों की कथा का भावपूर्ण वर्णन
ईस्टर्न पेरीफेरल के किसानों ने किया पैदल मार्च
8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटेंगे हजारों मामले, जनपद न्यायाधीश ने दिए कड़े निर्देश
चार मूर्ति चौराहे पर स्कूल बस पेड़ से टकराई, सभी बच्चे सुरक्षित
जीबीयू के छात्र एफएसएसएआई की राष्ट्रीय परामर्श बैठक में हुए शामिल
प्रजापति समाज का उत्थान करने के लिए माटी कला बोर्ड कटिबद्ध है: ओ.पी गोला
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सूरजपुर क्षेत्र के किसानों को दिलाया उनका अधिकार, विधायक तेजपाल नागर ने कि...
प्रेस विज्ञप्ति: जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा महाराष्ट्र के विधायक श्री हेमंत ओगले का स्...