वरिष्ठ नागरिक समाज द्वारा ग्रेटर नोएडा में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, 11 अक्टूबर को होगा सम्मान समारोह

ग्रेटर नोएडा, 4 अक्टूबर 2025 — सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में आज वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्धनगर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में दौड़, चेयर रेस, मैमोरी परीक्षण जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी 11 अक्टूबर को मंगलमय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होने वाले वरिष्ठ नागरिक समाज के 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों के सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एपीआरसी हेल्थ केयर के डॉ. रविन्द्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान वरिष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष रमनपाल सिंह सहित गिरीश कुमार राघव, देवेंद्र कुमार सिंहल, डीके सब्बरवाल, हरपाल सिंह, डीसी तायल, अवधेश सक्सेना, लखीप्रसाद, एबी त्रिपाठी, अविनाश शर्मा, रघुवीर नागर, उर्वशी सिंह, रविप्रभा, सरोज सिंहल समेत सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम ने स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्सव के उद्देश्य को सफलतापूर्वक साकार किया, जिससे वरिष्ठ नागरिकों में आत्मबल और सामुदायिक सहभागिता की भावना को बल मिला।

यह भी देखे:-

मिशन शक्ति 5.0 के तहत गौतमबुद्धनगर के सभी 1108 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज आयोजित
खुलासा: हवाला के जरिए पाकिस्तान से आया था पैसा, हैंडलर नासिर के आदेश पर आतंकी अशरफ करने वाला था ये घ...
ड्रग केस: वानखेड़े, पांच अन्य के खिलाफ ‘जबरन वसूली’ को लेकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध
किसानों की रिहाई को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कल का पंचांग, 5 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
अब ग्रेटर नोएडा में भी पालतू कुत्ते-बिल्ली का पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, लावारिस कुत्तों के लिए बन...
किसान डरने वाला नहीं है : संयुक्त किसान अधिकार आन्दोलन
साइबर अपराधियों ने नोएडा के व्यापारी को 12 लाख का चूना: जानें धोखाधड़ी से बचने के उपाय
किड्स फाउंडेशन स्कूल का पहला वार्षिक दिवस आग़ाज़ समारोह मनाया गया
दादरी विधायक तेजपाल नागर को 'नोवरा सम्मान '
ग्रेटर नोएडा में ISKCON द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आमंत्रण
कल का पंचांग, 18 नबम्बर 2025, जानिए शुभ एवम अशुभ मुहुर्त
स्काईलाइन कॉलेज में होगा 8 नवंबर से मैनेजमेंट और तकनीकी फेस्ट 2019 का आगाज
गौतमबुद्धनगर : डीएम बी.एन. सिंह और एसएसपी लव कुमार ने जनपदवासियों को दुर्गा पूजा, रामनवमी व विजय दशम...
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा और सिल्वर सिटी-2 आरडब्ल्यूए ने मिलकर चलाया "एक पौधा मां के नाम" अभिय...
एक्शन में आबकारी विभाग , अवैध शराब और ओवर रेटिंग को लेकर चलाया गया बड़ा अभियान, ताबड़तोड़ छापा