एकेटीयू में मनायी गयी गांधी जयंती

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री  की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर  कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय, प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केशव सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय ने कहा कि गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री  ने अपने जीवन से समाज को संदेश दिया। इन महान विभूतियों के विचारों पर चलकर हम देश को आगे ले जाने में योगदान दे सकते हैं। गांधी ने स्वच्छता को अपनाने की न केवल अपील की बल्कि खुद सफाई के प्रति सचेत रहते थे। कहा कि आज के दौर में अहिंसा की सबसे ज्यादा जरूरत है। गांधी  इसलिए और भी प्रासंगिक हैं। पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। उन्होंने बुराई पर अच्छायी के विजयदिवस दशहरा की सबको बधाई दी। कहा कि हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार ने कहा कि दोनों महापुरूषों ने समाज में फैली तमाम विषमताओं को दूर करने का कार्य किया।

वित्त अधिकारी केशव सिंह ने कहा कि गांधी  के विचार आज पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह के जरिये उन्होंने नामुमकिन को भी मुमकिन कर दिया। हमें उनके दृढ़ इच्छा शक्ति से प्रेरणा लेना चाहिए।

इस मौके पर टेलिमेडिसिन पर वार्ता भी की गयी। टेलिमेडिसिन के फायदे बताये गये। जिसमें विशेषज्ञ के तौर पर डॉ0 नीरज सिंह शामिल हुए। इस दौरान गांधी की जीवनी पर चलचित्र चलाया गया। साथ ही दृष्टि अनाथालय में जाकर बच्चों में कॉपी पेंसिल का वितरण किया गया। इसके अलावा साइकिल यात्रा में शामिल छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओपी सिंह, उपकुलसचिव डॉ0 आरके सिंह, सहा0 कुलसचिव रंजीत सिंह, सहा0 कुलसचिव सुनील पाण्डेय, सहा0 कुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव, सहा0 कुलसचिव सौरभ सिंह, सहा0 कुलसचिव शिवम गुप्ता, स्टाफ आफिसर अमित मलिक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और शिक्षक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

80 कोविड टीका लगाए, 5 कोविड मरीजों को दवा किट वितरण 
यूपी में सात चरणों में 44 दिन होगा चुनाव , आपकी सीट पर कब वोटिंग? जानिए...
योगी आदित्यनाथ ने सरोजनीनगर आभार दिवस में किया 32 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
गणतंत्र दिवस पर गौताम्बुध नगर के दो प्रभारी निरीक्षकों को मिलेगा प्रशंसा चिन्ह
श्री श्याम जन्मोत्सव पर चतुर्थ संकीर्तन हुआ,भव्य दरबार रहा आकर्षण का केंद्र
उत्तर प्रदेश : निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर इनका हुआ प्रोमोशन, देखें सूची
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर
उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: यूपी की पहचान बदलने का हुआ आगाज़, निवेश और सुरक्षा का नया दौर
कविन्दर नागर ने जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का बढ़ाया मान, बधाई देने वालो का लगा ताँता
अयोध्या में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भूमि हस्तांतरण को योगी कैबिनेट की मंजूरी
सोशल मीडिया को लेकर संवेदनशील रहें अधिकारी, फेक न्यूज का तत्काल करें खंडन : संजय प्रसाद
ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट में यमुना प्राधिकरण का रहा दबदबा
विकास के नए अध्याय: सीएम योगी ने 1533 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने सौपा ज्ञापन,उचित कार्यवाही की माँग
सीएम सामूहिक विवाह योजना से चमके लाखों परिवारों के चेहरे, अब हर जोड़े को मिलेंगे 1 लाख रुपये