ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विजयादशमी पथ संचलन संपन्न
आज 2 अक्टूबर सेक्टर 1 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुभाष चंद्र बोस बस्ती कैशव नगर का विजयादशमी पथ संचलन आम्रपाली लेज़र वैली में संपन्न हुआ । पथ संचलन आम्रपाली लेज़र वैली से ऐस एस्पायर से होते हुए, लेज़र पार्क एवं रिवर व्यू से होते हुए आम्रपाली लेज़र वैली में समापन हुआ
जिसमे अध्यक्ष श्रीमान अतुल जी का आशीर्वचन मिला और *श्रीमान अनुज जी (विभाग शारीरिक प्रमुख)* ने बौद्धिक दिया ।
शताब्दी वर्ष हम सबके लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि नव संकल्प का अवसर है। संघ का पंच परिवर्तन कार्यक्रम समाज जीवन में व्यापक बदलाव का मार्गदर्शन करता है।
यदि हम इन पाँच परिवर्तनों को जीवन में उतारें तो समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है और भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ेगा।
पथ संचलन में कुल 76 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में सम्लित हुए और कार्यक्रम में कुल 110 की संख्या रही।
