पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर बाइक लूटेरे, आठ बाइक बरामद

ग्रेटर नोएडा: कासना पुलिस ने चोरी की बाइक से लूट करने वाले चार बदमाशों को । बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने सिग्मा-2 सेक्टर के एक बंद मकान से 8 बाइकें बरामद किया है। आरोपी बाइकों को इस्तेमाल के बाद बेच भी देते थे।

कासना कोतवाली के एसएचओ बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि परीचौकी चौकी इंचार्ज सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ सेक्टर-37 में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर 4 युवक आए। उन्हें रोक कर बाइक के पेपर मांगे गए, लेकिन कोई पेपर नहीं दिखा सके। आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई, तो पता चला कि दोनों बाइकें चोरी की है। बदमाशों ने बताया कि वे दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में बाइक चोरी करते हैं। चोरी की बाइकों से लूट करते हैं और इसके बाद बाइक को मेरठ में तीन से चार हजार रुपये में बेच देते हैं। एसएचओ ने बताया कि बदमाश दिल्ली में भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। बदमाशों की निशानदेही पर सिग्मा-2 सेक्टर से 6 और बाइकें बरामद हुई है। बदमाश असरफ, माजिद व यूसूफ दनकौर के दौला गांव के रहने वाले हैं, जबकि आलम दादरी के समाधिपुर का रहने वाला है।

यह भी देखे:-

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कदम: गौतमबुद्ध नगर में निःशुल्क वितरित हुए प्याज के बीज
ग्रेटर नोएडा के दादरी पहुंचे जितिन प्रसाद, सड़कों का किया शिलान्यास; मिली 36 करोड़ रुपये की सौगात
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम संपन्न, उपमुख्यमंत्री ने विकास और सुशास...
यमुना प्राधिकरण के सीईओ के निर्देशन में रात्रि में भी अधिकारी कर रहे निरीक्षण, बाइक रेस इवेंट की तैय...
चौथे दिन भी वैश्विक साझेदारियों का जारी रहा क्रम, ओडीओपी और जीआई उत्पादों पर फोकस
अर्हम धर्म समर कैंप 2025: बच्चों और बड़ों को मिला धर्म को जीने का नया तरीका
मुकदमा वापस न लेने पर भड़के किसान, किया प्रदर्शन
हाईवे ब्रिज के नीचे ट्रक फंसने से दो की दर्दनाक मौत
बादलपुर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा ट्राईडेटं एंबेसी सोसाइटी में लगाया गया रक्तदान शिविर
एक क्लिक में जानें क्या है आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन , कैसे मिलेगा इसका फायदा
हर्ष के परिवार ने सीएम योगी से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया, पुलिस ने की थी अपहृत बच्चे हर्ष की सकुशल...
लोकतंत्र एवं पंथ निरपेक्षता पर विचार गोष्ठी
आगामी निकाय चुनावों में वैश्य समाज ने मांगी राजनैतिक भागीदारी
दर्दनाक सड़क हादसे में माँ-बेटे की गई जान
रायन ग्रुप की वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य उद्घाटन, खेल प्रतिभाओं ने दिखाई अद्वितीय क्षमता