नवरात्रि पर माँ भगवती के भजनों से गूंजा लॉ-रेसिडेंशिया सोसाइटी परिसर

ग्रेटर नोएडा। नवरात्रि के पावन अवसर पर लॉ-रेसिडेंशिया सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्य शुरुआत माँ भगवती के जयकारों के साथ हुई। लॉ-रेसिडेंशिया पूजा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और सांस्कृतिक रंगों का सुंदर संगम देखने को मिला।

भजन संध्या में अश्वनी तिवारी, ज्योति तिवारी, साध्वी मिश्रा और राहुल श्रीवास्तव ने माँ भगवती के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर सोसाइटीवासियों को भावविभोर कर दिया। पूरे परिसर में भक्ति की गूंज और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

समिति अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि यह आयोजन पिछले नौ वर्षों से लगातार किया जा रहा है और इस वर्ष भी सोसाइटीवासियों के सहयोग से इसे भव्य रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि समिति के कार्यकर्ता कई महीनों से इस आयोजन की तैयारी में जुटे थे और माता रानी की कृपा से आयोजन सफल रहा।

इस अवसर पर सभाकांत शुक्ला, दीपक पांडे, रवि शुक्ला, प्रिया जांगीड़, शिवम् पांडे सहित अनेक स्थानीय निवासी उपस्थित रहे और आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

यह भी देखे:-

दीपक भाटी निर्विरोध बने आर.डब्लू.ए. अध्यक्ष
ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग
आगामी 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान
आर्यन ड्रग्‍स केस : ड्रग्स मामले में आर्यन खान को मिली जमानत ,घर में मनेगी दिवाली
ग्रेटर नोएडा के चार गांवों में सीवर समस्या का स्थायी समाधान शुरू
कोरोना के खिलाफ जन व स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु पुलिस कर्मियों ने कराया हवन यज्ञ
ग्रेटर नोएडा : सीबीएसई 12 वीं के नतीजे घोषित, जानिए किस स्कूल का क्या रहा परिणाम,कौन बना टॉपर
एयरप्लेन हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ग्रेटर नोएडा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा
यूपीआईटीएस 2025 में ब्लॉकसिनर्जी टेक्नोलॉजी लिमिटेड: भारत की डीप टेक शक्ति, क्वांटम-रेडी भविष्य का न...
जिला गौतमबुद्ध नगर में अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई ने दिया ज्ञापन, न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदे...
किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
ग्रामीणों ने असतोली गाँव के मुख्य मार्ग पर लगाया सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “वस्तु एवं सेवा कर तथा समावेशी विकास” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल शुभा...
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
मकर संक्रांति पर उद्योग–समाज की एकजुटता का संदेश