भारत विकास परिषद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत द्वारा प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

  • भारत विकास परिषद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत द्वारा प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन वेडिंग विला, सेक्टर-51, नोएडा में सम्पन्न हुआ। इसमें

गाज़ियाबाद, नोएडा, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों की अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 36 विद्यालयों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय वित्त सचिव  महेश बाबू गुप्ता, क्षेत्रीय सचिव  राजीव गोयल एवं क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव राजेश पालीवाल द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ।
कार्यक्रम का आतिथ्य नोएडा शाखा द्वारा किया गया, जिसमें शाखा अध्यक्ष  देवेंद्र गंगल एवं सचिव  रामरतन शर्मा का विशेष सहयोग रहा। साथ ही नोएडा शाखा के वरिष्ठ कार्यकारिणी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर कार्यक्रम के पर्यवेक्षक  प्रमोद गर्ग की विशिष्ट उपस्थिति रही।
निर्णायक मंडल में  विनय प्रसन्ना, श्रीकृष्ण विश्वनाथन, डॉ. दिव्या मिश्रा, डॉ. मोनिका कौशिक, डॉ. तारा गुप्ता एवं  ऋतु पंडित का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पूरे आयोजन का संचालन प्रांतीय अध्यक्ष  कवित बंसल, प्रांतीय महासचिव  मुक्ता अग्रवाल तथा प्रांतीय वित्त सचिव  प्रवेश चंद्र गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हुआ। इसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस प्रतियोगिता को ऐतिहासिक स्वरूप देने में रिकॉर्ड स्तर पर 40 शाखाओं की सहभागिता रही। विशेष रूप से समूह गान प्रमुख श्री अंकुर अग्रवाल एवं समूह गान प्रभारी  निधि गोयल का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने पूरे प्रांत को गौरवान्वित किया।
विजेता विद्यालय
हिंदी गायन
प्रथम: रामाज्ञा स्कूल, सेक्टर-50, विवेकानन्द शाखा ग्रेटर नोएडा
द्वितीय: सेंट टेरेसा स्कूल, इंदिरापुरम
तृतीय: आधारशिला ग्लोबल स्कूल, वसुंधरा
संस्कृत गायन
प्रथम: रामाज्ञा स्कूल, सेक्टर-50, विवेकानन्द शाखा, ग्रेटर नोएडा
द्वितीय: सिटी हार्ट अकादमी, दादरी
तृतीय: ज्ञान अनंत विद्यालय, पिलखुवा
ओवरऑल परिणाम
प्रथम: रामाज्ञा स्कूल, सेक्टर-50, विवेकानन्द शाखा, ग्रेटर नोएडा
द्वितीय: सेंट टेरेसा स्कूल, इंदिरापुरम
तृतीय: आधारशिला ग्लोबल स्कूल, वसुंधरा
ओवरऑल प्रथम स्थान पर रही रामाज्ञा स्कूल, नोएडा की टीम आगामी 9 नवंबर को मुरादाबाद में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय स्तर राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रांत का प्रतिनिधित्व करते हुए सहभाग करेगी।

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ग्रेनो ने आशियाना ऑर्चिड में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
ग्राम बिरोडी में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद सम्मेलन सम्पन्न, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) का जल्द होगा शुभारम्भ, तारीख तय : सूत्र , पढ़ें पूरी खबर
गणतंत्र दिवस पर गुरुकुल फाउंडेशन व दानपात्र फाउंडेशन का सेवा संकल्प, 150 से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थि...
सर्पदंश से बालिका की मौत, घर में मचा हाहाकार
यमुना प्राधिकरण ने अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, करोड़ों रुपये की जमीन मुक्त कराई
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए के लिए डीएम ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में बनाया इंटरैक्ट क्लब
संदिग्ध हालात में सातवीं कक्षा का छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस
गौतम बुद्ध नगर में "हर घर तिरंगा" अभियान के तीसरे चरण की तैयारियों पर समीक्षा बैठक सम्पन्न
हथियार के बल पर बदमाशों ने की लेखपाल से लूटपाट
अस्तौली में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कूड़े से बनेगी सीएनजी
रंगों से आगे बढ़कर मानवता का उत्सव: जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की अनूठी होली पहल
अल्फा 2 में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
धारा 370 हटाने पर जेवर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ बांटी, ख़ुशी मनाई
जेवर विधायक और यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने पेश किया विकास का खाका