सीता हरण में व्याकुल श्रीराम” — ग्रेटर नोएडा साइट-4 रामलीला में हुआ भावपूर्ण मंचन

ग्रेटर नोएडा, 29 सितम्बर। श्री रामलीला कमेटी साइट-4 ग्रेटर नोएडा में रविवार की लीला मंचन का आरंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों—सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, लखावटी ब्लॉक प्रमुख ईश्वर पहलवान, दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चन्देल, भाजपा नेता सतेंद्र नागर, ईलम सिंह नागर, रामशरण नागर तथा कार्यक्रम के प्रायोजक कामख्या ग्रुप के चेयरमैन मूलचंद वशिष्ठ, केबी ग्रुप के डायरेक्टर राकेश अग्रवाल, नवीन जिंदल, आशीष गुप्ता, नरेंद्र यादव, दीपक राय आदि गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि आज के मंचन में सीता हरण का प्रसंग प्रमुख रहा।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि वनवास के दौरान चित्रकूट से आगे बढ़ते हुए श्रीराम, सीता और लक्ष्मण ऋषि अगस्त्य से मिले। ऋषि अगस्त्य ने उन्हें पंचवटी का मार्ग बताया। पंचवटी में शूर्पणखा श्रीराम को विवाह का प्रस्ताव देती है।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने जानकारी दी कि प्रस्ताव अस्वीकार होने पर लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काट दी। अपमानित होकर वह खर-दूषण के पास पहुंची। युद्ध में खर-दूषण मारा गया। इसके बाद शूर्पणखा रावण के पास गई। रावण ने मारीच को स्वर्ण मृग का रूप धारण करने के लिए मनाया।
सीता जी उस सुनहरे हिरण को देखकर मोहित हो गईं और श्रीराम से उसे लाने का आग्रह किया। श्रीराम हिरण के पीछे गए और इसी अवसर का लाभ उठाकर रावण साधु का वेश धरकर आया और सीता का हरण कर लिया।

माता सीता की रक्षा में जटायु ने वीरतापूर्वक प्रयास किया परंतु रावण के हाथों घायल होकर गिर पड़े।

महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि सीता हरण के बाद श्रीराम व्याकुल होकर वन-वन भटकते हैं। कभी पक्षियों से, कभी पशु-पक्षियों और वृक्षों से सीता का पता पूछते हैं। खोजते-खोजते घायल जटायु से उनकी भेंट होती है। जटायु अंतिम समय में श्रीराम को बताता है कि रावण सीता को ले गया है और फिर अपने प्राण त्याग देता है। जटायु उद्धार के साथ आज की लीला का समापन हुआ।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि कल 30 सितम्बर की लीला में शबरी उद्धार, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज, हनुमान-रावण संवाद और लंका दहन आदि प्रसंगों का मंचन होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनजीत सिंह, धर्मपाल भाटी, विजेंद्र सिंह आर्य, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, मुकेश शर्मा, के.के. शर्मा, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, अमित गोयल, अतुल जिंदल, गिरीश जिंदल, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, अनुज उपाध्याय, मनोज यादव, सुभाष चंदेल, गजेंद्र चौधरी, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, अंकुर गर्ग, विशाल जैन, उमंग सिंगला, मोनू गर्ग, दीपक भाटी, राहुल नम्बरदार, प्रभाकर देशमुख, विकास आर्य, रिंकू आर्य, प्रमोश मास्टर, टी.पी. सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा का त्योहार
अयोध्या में राम जन्म पर उठी खुशी की लहर
29 सितम्बर से नए साउंड ट्रैक पर धार्मिक रामलीला सेक्टर - पाई का होगा मंचन
यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने रामलीला मंचन श्री रामलीला साइट का किया उद्घाटन, जानिए आ...
श्रीराम लखन धार्मिक लीला रामलीला मंचन : श्री राम ने शिव धनुष तोड़ा, सीता ने डाली वरमाला
श्री राम मित्र मंडल : छल से सीता का हरण कर ले गया रावण
आदर्श रामलीला मंचन सूरजपुर: शबरी मिलन से लेकर रामेश्वरम स्थापना तक हुआ सजीव मंचन
श्रीराम लखन धार्मिक लीला कमेटी : भगवान शिव ने पार्वती से किया श्रीराम कथा का वृतांत वर्णन
प्रदेश मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने रबूपुरा में आयोजित रामलीला मंचन की पूजा-अर्चना कर, श्रीराम की उता...
जहांगीरपुर कस्बे में गणेश पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू
Greater Noida West: गणेश पूजन के साथ रामलीला प्रारम्भ, नारद मोह का मंचन देख मन्त्रमुग्ध हुए दर्शक
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन, 7 अक्टूबर से दशहरा महोत्सव रामलीला मंचन का होगा आगाज़
सिकंदराबाद में निकली भव्य राम बारात , आचार्य अशोकानंद ने किया शुभारम्भ
Greater Noida West: गौरसिटी रामलीला में ताड़का, सुबाहु वध व अहिल्या उद्धार का मंचन देख दर्शक हुए अभिभ...
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई: केवट ने श्री राम को गंगा नदी पार कराई, दर्शन कर भक्त भाव-विभोर...
सनातन धर्म रामलीला मंचन: सीता की खोज में निकले राम भक्त हनुमान ने जलाई सोने की लंका