“यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में आयुष विभाग का भव्य प्रदर्शनी स्टाल”

  • 1250 रोगियों को नाड़ी परीक्षण और 1500 आगंतुकों को आयुष सेवाओं की जानकारी, मेरठ मण्डल के विशेषज्ञों ने दी उत्कृष्ट मार्गदर्शन

दिनांक 25 से 29 सितम्बर, 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस वर्ष भी आयुष विभाग ने अपनी प्रदर्शनी स्टाल का आयोजन किया। उद्घाटन समारोह दिनांक 25.09.2025 को प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार (आईएएस) एवं महानिदेशक आयुष  चित्रा वी (आईएएस) द्वारा भगवान धनवंतरी और हनीमैन की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ संपन्न हुआ।
पाँच दिवसीय इस आयोजन में आयुष पंडाल पर 1250 रोगियों ने नाड़ी परीक्षण कर अपने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किए, जबकि लगभग 1500 आगंतुकों ने आयुष विद्या, इसके उपयोग और विभागीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। मेरठ मण्डल के आयुष विशेषज्ञों ने जन सामान्य के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डा. राम निवास सिंह (गौतमबुद्ध नगर), डा. अशोक कुमार राना (गाजियाबाद), डा. संजीव कुमार एवं डा. प्रीती सिंघल (मेरठ) समेत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक अधिकारियों का विशेष योगदान रहा। डा. कुलदीप राज, डा. दीपिका, डा. दिव्या, डा. अंशू, डा. फरहाना खातून, डा. मेहर आलम, डा. नवीन चन्द्रा एवं डा. शालिनी जैसे विशेषज्ञों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डा. राम निवास सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

यह भी देखे:-

ऐसा क्या हुआ नाबालिग बेटे ने ले ली बाप की जान, पढ़े पूरी खबर
पुलिस थानों में मानवाधिकारों को सबसे ज्यादा खतरा, विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को भी "थर्ड-डिग्री ट्रीट...
ग्रेटर नोएडा में कोजीकार देगी कार डिटेलिंग की आधुनिक सुविधा :अभिषेक पाराशर
शारदा यूनिवर्सिटी में 9 वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
एस्टर पब्लिक स्कूल में शुरू हुआ सीबीएसई राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट, पहले ही दिन दिखा रोमांच
जीएल बजाज में ‘एआई फॉर सस्टेनेबल बिज़नेस’ पर चौथा वार्षिक ईएसजी कॉन्क्लेव आयोजित
दादरी विधायक तेजपाल नगर ने कराया बस का संचालन, जानिए क्या है ख़ास
रिठौरी के होनहार भाई-बहन ने उत्तर प्रदेश खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो-दो मेडल, किया क्षेत्र और स्क...
अपर मुख्य सचिव भूसरेड्डी ने गन्ना व आबकारी विभाग की समीक्षा की ,  ओवर रेटिंग व गन्ना भुगतान के सम्बन...
आईईसी कॉलेज में साईबर अपराध जागरुकता पर अतिथि व्याख्यान, युवाओं को साईबर सुरक्षा में करियर बनाने की ...
LPG Price Hike: महंगाई के झटके के साथ हुई नए महीने की शुरुआत, बढ़े गैस सिलिंडर के दाम
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "बोधि विपस्सना वेलनेस कोर्स" का शुभारंभ, ध्यान से तनावमुक्त जीवन का संद...
कल का पंचांग, 15 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवम अशुभ मुहुर्त
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह,  शब्दमधु पत्रिका 2021  का विमोचन
बधाई मांगने को लेकर किन्नरो में मारपीट
जेवर विधायक से आश्वासन मिलने पर लोगों ने खोला जाम , ट्रक के कुचलने से दो की हुई थी मौत