श्रीराम ने खाये शबरी कब जूठे बेर, हनुमानजी ने करवाई रामजी की सुग्रीव से मित्रता

श्रीरामलीला सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान चल रहे रामलीला महोत्सव 2025 में रामभक्त हनुमान का पूजन चोला चढ़ाकर, आरती और हनुमान चालीसा पाठ से किया गया।

रामलीला मंचन में जब श्रीराम-लक्ष्मण सीता  को वन में ढूंढ रहे होते हैं तब उनको वर्षों से अपने प्रभु श्रीराम का इंतजार कर रही शबरी से होता है। प्रभु प्रेम में शबरी श्रीराम को अपने जूठे बेर खिला देती हैं और प्रभु भी बड़े स्वाद से बेर खा लेते हैं।
मंचन में आगे हनुमानजी और राम-लक्ष्मण का मिलाप हुआ, हनुमानजी ने श्रीराम  की मित्रता सुग्रीव से करवाई, ततपश्चात बाली वध, हनुमानजी द्वारा सीता  की खोज, अशोक वाटिका उजाड़ना, और लंका दहन आदि का मंचन हुआ। जिनको देखकर दर्शक रोमांचित हुए। रामलीला प्रांगण में उपस्थित दर्शकों का उत्साह हनुमानजी की उपस्थिति से कई गुना बढ़ गया।

श्रीरामलीला सेवा ट्रस्ट के संयोजक वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंच पर हनुमानजी  के आने के बाद रामलीला मंचन में एक अलग उत्साह जाग्रत हो जाता है रामलीला प्रांगण में मौजूद प्रत्येक व्यक्ति राम भक्ति में खो जाता है।

ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम व्यवस्था में सुनील रयाल,दसई पासवान, अमित बाजपेयी, योगेंद्र शर्मा, रवि शंकर सारस्वत, पंकज सैनी, मनोज आर्य, रोहित गुप्ता, कैलाश शर्मा, हीरेन्द्र चौहान, राजकुमार, सचिन शर्मा, नितिन कपूर, अमोल सिंह मोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

विश्व पर्यावरण दिवस : बीटा -2 ग्रेटर नोएडा में हुआ वृक्षारोपण   
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट व इंजीनियरिंग इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के बीच हुआ अनुबंध , कंपनी जेवर एयरप...
Unnao case: किशोरी ने शुरू किया खाना पीना, आज दर्ज हो सकते हैं बयान, वेंटीलेटर सपोर्ट हटाया गया
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रोपित किये गए 101 पौधे,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
श्री रामलीला कमेटी साईट 4 : सीता के वियोग में वन-वन भटके श्रीराम, खग-मृग से पूछा पता
गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट
स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए किसान बेरोजगार सभा ने किया धरना प्रदर्शन 
भाजयुमो ग्रेनो मंडल ने पकिस्तान का पुतला फूंका
अब ग्रेटर नोएडा में मिलेंगे "बीकानेरवाला" के लजीज व्यंजन, छात्रों को मिलेगी विशेष छूट
गलगोटिया विश्वविद्यालय ने मनाई बड़ी सफलता – ईवाई में 127 छात्रों का चयन
30 मिनट नॉन स्टॉप स्केटिंग कर इन बच्चों ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर
GL बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट
यूपी: आजादी के बाद से इस गांव में नहीं हुआ विद्युतीकरण, दिवाली पर प्रशासन ने लगवाए जेनरेटर
आगामी त्यौहारो  के मद्देनजर पुलिस व एसडीएम ने  शांति  समिति की बैठक
श्री धार्मिक रामलीला मंचन में ताड़का वध और सियाराम मिलन ने दर्शकों को भावविभोर किया
दिल्ली : जामिया नगर के मुस्लिमों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़कर बचाया म...