श्री धार्मिक रामलीला सेक्टर पाई: केवट ने प्रभु राम को पार कराई गंगा
ग्रेटर नोएडा, 28 सितंबर 2025, रविवार
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित महालीला कार्यक्रम में आज जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेघा रूपम मुख्य अतिथि और राष्ट्रीयकरणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर करण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष आनंद भाटी ने प्रभु राम, माता सीता और लक्ष्मण के वनगमन प्रसंग से की, जिसमें निषादराज से उनकी भेंट और केवट द्वारा चरण धोने की जिद को मंचित किया गया। यह दृश्य भक्त और भगवान के बीच प्रेम और समर्पण की गहराई को दर्शाता है।
इसके बाद भरत का चित्रण हुआ, जो प्रभु राम को अयोध्या लौटाने का आग्रह करते हैं। राम के मना करने पर भरत उनकी खड़ाऊ को सिंहासन पर विराजमान कर 14 वर्षों तक राज्य संचालन की अनुमति मांगते हैं। यह प्रसंग भाईचारे और त्याग की पराकाष्ठा को उजागर करता है।
राम के चित्रकूट और पंचवटी प्रवास के दौरान ऋषियों से भेंट, राक्षसों का वध और वनवासियों को भयमुक्त करने की घटनाएं भी मंचित की गईं।
कार्यक्रम की सीख में निषादराज और केवट प्रसंग को सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक बताया गया, जहां प्रभु राम ने जाति और वर्ग से परे सभी को सम्मान दिया।
इस अवसर पर संस्थापक गोस्वामी सुशील महाराज, एडवोकेट राजकुमार नागर, पंडित प्रदीप शर्मा, शेर सिंह भाटी, हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक नरेश गुप्ता, संरक्षक सुशील नागर, धीरेंद्र भाटी, मनोज गुप्ता, सतीश भाटी, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, बालकिशन सफीपुर, धीरज शर्मा, महासचिव ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बदौली, सुभाष भाटी, उमेश गौतम, योगेंद्र भाटी, मनीष डाबर, रोशनी सिंह, चैन पाल प्रधान, मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, सत्यवीर मुखिया, फिरे प्रधान, पी पी शर्मा, महेश कमांडो, सचिव ज्योति सिंह, वीरपाल मावी, जयदीप सिंह, गीता सागर, यशपाल नागर और तेजकुमार भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दर्शकों ने रामलीला के भावपूर्ण मंचन की सराहना की और इसे सामाजिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का सशक्त माध्यम बताया।
