एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

ग्रेटर नोएडा : नाॅलेज पार्क-3 स्थित एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट आॅफ मैनेजमैन्ट एंड टैक्नोलाॅजी में गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती लता लोचा मौजूद रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपनी टीम के साथ मिलकर महिला-सम्मान के उपर एक श्वर्क शाॅपश् का आयोजन किया जिसमें उन्होंने इन्स्टीट्यूट की सभी शिक्षिकाओं व छात्राओं को उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए उनके अधिकरों के बारें में भी जागरूक किया।

इस मौके पर इन्स्टीट्यूट की ग्रुप डायरेक्टर मिस0 पूनम शर्मा ने बताया कि विश्व की प्रत्येक महिला के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है और यह भी कहा कि आज के समय में महिलाएं देश के विकास में पुरूषों के बराबर योगदान कर रही हैं और सामाजिक व राजनीतिक सभी प्रकार की बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ रही हैं। यह दिन महिलाओं की सभी क्षेत्रों में प्राप्त की गई उपलब्धियों को मनाने व लिंग समानाता पर बल देने के लिए मनाया जाता है। यही नही विश्वभर की महिलाएं इस अंतर्राष्ट्रीय महिला-दिवस को देश, जात-पात, भाषा, सांस्कृतिक और राजनीतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर मनाती हैं।

इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर डा0 अनुरंजन मिश्रा एव डायरेक्टर प्लानिंग डाॅ0 एस0के0 दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला-दिवस सबसे पहले 1909 में 8 मार्च को मनाया गया था तथा बाद में संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी 1975 से मनाना शुरू किया था। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं लेकिन अतीत में ऐसा नहीं था। जिस प्रकार की आजादी आज हम महिलाओं को प्राप्त हुए देखते हैं, वे पहले नहीं थीं। न वे पढ़ पाती थी न वह नौकरी कर पाती थी। इस अवसर पर कालिज के सभी शिक्षिक-शिक्षिका व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इस अवसर पर इन्स्टीट्यूट की महिला सदस्य श्रीमती पूर्णिमा सिन्हा, डा0 अनन्ता श्रीमास्तव, श्रीमती रजनी खोसला, डा0 पल्लवी सिंह ने सभी उपस्थित शिक्षिकाओं व छात्राओं को धन्यवाद दिया व मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन में कालेज के सभी शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्रायें मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

राम-ईश इंस्टीट्यूट ने मनाया 63वां राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस द्वारा राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता क...
किडजेनिया देख खिल उठे बच्चों के चेहरे
छात्राओं को निडर ,स्वयंसिद्धा बनाने के लिऐ मिशन साहसी का आयोजन
जी.एन.आई.ओ.टी. तकनीकी संस्थान में निशुल्क स्मार्ट टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन। 
हर्षोल्लास के साथ वनस्थली पब्लिक स्कूल जीटा 1 में मनाया गया गणतंत्र दिवस , पूरे जोश के साथ बच्चों ने...
देखें Video, ग्रेटर नोएडा को मिला एमबीबीएस कॉलेज का नायब तोहफा, जानिए क्या होगा खास इस (GIMS) मेडि...
गौतम बुद्ध विश्वविधालय : प्रेरणा विमर्श-2020 में भारत की संकल्पना व विरासत पर हुआ चिंतन
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल नॉलेज पार्क -3 में समर कैम्प शुरू 
एएसीएसबी सदस्यता प्रमाण पत्र और पिन बने मील का पत्थर: जीएलबीआईएमआर ने दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय प्रम...
आईटीएस डेन्टल काॅलिज में प्रेक्टिस मैनेजमेन्ट पर कार्यशाला का आयोजन
छात्राओं में भागवत गीता का वितरण, बताई गई कर्म की परिभाषा
विश्व साइकिल दिवस : साइकिल का प्रयोग कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं : प्रोफ़ेसर रविंदर सिन्हा...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में गरबा उत्सव: परंपरा और शिक्षा का अद्भुत मिश्रण
भारत शिक्षा एक्सपो 2025: युवा सशक्तिकरण की नई उड़ान, ग्रेटर नोएडा बना शैक्षणिक क्रांति का मंच
वरिष्ठ नागरिक और बूढ़े माता-पिता बोझ नहीं हैं, शारदा विश्विद्यालय में दो दिवसीय सम्मलेन का आयोजन