यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में आईटीआई स्टॉल पर आगंतुकों को दी जा रही तकनीकी शिक्षा की जानकारी

गौतमबुद्धनगर 27 सितंबर 2025

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) विभाग द्वारा हाॅल 03 में लगाए गए स्टॉल, काउंटर 09 पर आगंतुकों को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
आईटीआई टीम ने बताया कि प्रदेश में 212 आईटीआई और 05 सीआईआईटी को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां इंडस्ट्री 4.0 की मांग के अनुरूप नवीन कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
यहां आगंतुकों को 01 से 02 वर्ष की अवधि वाले 11 दीर्घकालिक कोर्स तथा 23 अल्पकालिक कोर्स की जानकारी दी जा रही है, जिनमें रोबोटिक्स, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमेशन, एआई/एमएल, बायोटेक्नोलॉजी सहित कई आधुनिक विषय शामिल हैं।
इस अवसर पर आईटीआई विशेषज्ञों ने युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसरों के बारे में जागरूक किया और प्रशिक्षण से उद्योग जगत में बढ़ती संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कौशल विभाग मनोज सिंह, सहायक निदेशक कौशल विभाग शिवम सिंह, नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई यज्ञ देव सिंह, प्रधानाचार्य शिवांशु शर्मा, गौरव चौधरी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

रामलीला मंचन की तैयारी में जुटी श्री रामलीला कमेटी
Accident On Express Way: मेरठ में एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टकराई ब्रेजा, एक ही परिवार के पांच लोगों क...
किसान संघर्ष समिति ने बढ़े हुए प्रतिकर और लंबित मुद्दों पर उठाई आवाज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखीं 7 प्...
ईंट से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा, दो की मौत, चार घायल
ग्रेनो के ई-वेस्ट को प्रोसेस करने के लिए आगे आईं पांच कंपनियां
Happy Teachers Day Quotes 2023: टीचर्स डे पर अपने टीचर्स को भेजें संदेश, देखें यहां
Sidharth Shukla Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला... नम आंखों से मां ने दी विदाई
शारदा विश्विद्यालय में राष्ट्रीय मूट प्रतियोगिता का आयोजन
गांधी जयंती पर नन्हे बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, जी.डी. गोयंका स्कूल में सादगी और सत्य का संदेश गूंजा
अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बिसरख में हुआ श्रद्...
आदर्श युवा समिति-बादलपुर ने पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों और मेधावी छात्रों का किया सम्मान
शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा मे एमएसएमई मंत्रालय के बौद्धिक संपदा सुविधा केंद्र का उद्घाटन
ACE CITY के सामने वाले गोलचक्कर का नाम "मेजर रोहित चौक, ऐमनावाद" हुआ
ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक जाना और होगा आसान
गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, सेना दिवस पर किया गया सम्मान
सकट चौथ व्रत और तिलकुट: सुहागिन महिलाओं के लिए शुभ अवसर