जी डी गोयंका में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन

(ग्रेनो दि0 27 सितम्बर 2025) स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी के छात्रों ने ग्रैंड पेरेंट्स डे अपने दादा दादी, नाना नानी के साथ को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया। दादा दादी, नाना नानी परिवार की जड़ के रूप में जाने जाते हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. उपासना सिंह जी रही आपके जीवन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के लिए सम्मान, आजीविका और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना रहा है। (ह्यूमन टच फ़ाउंडेशन और ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस, ग्रेटर नोएडा शाखा की संस्थापक अध्यक्ष के रूप में, डॉ. सिंह ने महिलाओं के स्वरोज़गार के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं l) अध्यापिकाओं द्वारा कई खेलों एवं वैश्विक मेले का आयोजन किया गया था l छात्रों की रंगारंग प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। जिसमे ग्रैंड पेरेंट्स ने अपने पोते पोतियों के साथ बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ग्रैंड पेरेंट्स ने अपनी प्रस्तुति दी अपने जीवन के अनुभव साँझा किए। मुख्य अतिथि ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की साथ ही छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 रेणु सहगल जी ने सभी ग्रैंड पेरेंट्स का अभिनन्दन करते हुए शुभकामनाएँ दी और कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया।

यह भी देखे:-

सितंबर माह को मनाया गया पोषण माह के रूप में , हुआ व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन
डीएम से मिले राजस्व संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारी
नोएडा में शराब की रिकॉर्ड बिक्री: 9 महीनों में 2100 करोड़ की खपत, पिछले साल से 12% ज्यादा
ग्रेटर नोएडा शहर में बंदरों का आतंक , मुसीबत में लोगों की जान
कमीशन के पैसे न मिलने पर सहकर्मी ने की हत्या, तीन गिरफ्तार
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में "सफल उद्यमी द्वारा प्रेरक सत्र" पर आयोजित कार्यशाला ने छात्रों में उद्य...
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढाए हाथ
किड्स फाउंडेशन स्कूल का पहला वार्षिक दिवस आग़ाज़ समारोह मनाया गया
यमुना सिटी में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए भूमि आवंटन, 500 करोड़ का निवेश और 2000 नौकरियों की उम्मीद
ख्वाजा फारूक रेंजुशाह ने शारदा विश्वविद्यालय में कश्मीर की आध्यात्मिक विरासत पर प्रकाश डाला
गौरव चंदेल के परिजनों से मिला किसान एकता संघ का प्रतिनिधिमंडल
रयान इंटरनेशनल स्कूल में इसरो दिवस पर छात्रों ने रचा अंतरिक्ष गौरव का इतिहास
कल का पंचांग, 19 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जी० डी० गोयंका पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन 
जी डी गोयंका में छात्रों का पुरस्कार वितरण समारोह
कड़ाके की ठण्ड में छात्र मंगलमय कॉलेज गेट पर बैठने को हुए मजबूर, पढ़ें पूरी खबर