महिला दिवस पर  परसन्दी देवी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

दनकौर: बिलासपुर कस्बे में स्थित परसंदी देवी कॉलेज ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी में  गुरुवार को  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे महिलाओं के सशक्तिकरण पर बल दिया गया और महिलाओ को जागरूक करने तथा समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की  डायरेक्टर विनीता शर्मा ने  की औऱ संचालन सुनील शर्मा ने किया।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार व सदर तहसील के तहसीलदार जीतपाल  सिंह रहे।

इस कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित योजना वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 100 डायल, महिला सम्मान प्रकोष्ठ  आदि के विषय में जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा की स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को शिक्षित होना जरूरी है और तभी महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकती हैं। महिलाओं के विकास से ही परिवार समाज का विकास व देश का विकास किया जा सकता हैं।

सदर तहसीलदार जीतपाल सिंह ने कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने भ्रूण हत्या रोकने, शिक्षा को बढ़ावा देने आदि पर  विशेष जानकारी दी। आज देश की लड़कियों हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है।

दनकौर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि महिलाएं खुद को कमजोर न समझे बल्कि समाज में उनकी एक बड़ी हिस्सेदारी है। महिलाएं खुद को सबल बनाये, इसके लिए खुद मजूबत, आत्मविश्वास के साथ संघर्ष करना होगा।

इस मौके पर कॉलेज डायरेक्टर विनीता शर्मा ने कहा कि महिलाओं का समाज में बहुत बड़ा योगदान है ।हर परिवार महिलाओं के बिना अधूरा है एक महिला बहन, मां, पत्नी का किरदार निभाती है। यहां उन्होंने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर चिंता जताई और समाज में हो रही कुरीतियों को बारे में भी बात की।

इस दौरान कपिल देव शर्मा लॉ डिपार्टमेंट के सचिव ने कहा कि महिलाओं को अपना बचाव खुद करना है। सरकार द्वारा महिलाओं के विकास के लिए तमाम योजनाए चलाई जा रही है। हमें इन योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। साथ ही लोगों के जागरूक करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।

वही इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य आर के अग्रवाल  ने कहा कि महिलाओं में कानून के प्रति सजगता की कमी उनके सशक्तीकरण के मार्ग में रोड़े अटकाने का काम करती है। अशिक्षित महिलाओं को तो भूल जाइए, शिक्षित महिलाएं भी कानूनी दांवपेच से अनजान होने की वजह से जाने-अनजाने में हिंसा सहती रहती हैं। ऐसे में महिलाओं को कानूनी रूप से शिक्षित करने के लिए मुहिम शुरू करना वक्त की जरूरत बन गया है।

महिला दिवस के मौके पर महिलाओ, अध्यापिकाओं व मेधावी छात्राओं को  सम्मानित किया गया ।इस मौके पर लेखपाल विकास कुमार, कॉलेज मैनेजमेंट सचिव चंद्रशेखर ,कपिल देव शर्मा,शिवम ,सुनील शर्मा,गणेश ,हरेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार ,अनुपम तायल , सुनील शर्मा, प्रताप जैन, रेनू ,अमृता, सोनिया,आकाश दुबे, दीपा शर्मा,सुनील सैनी, सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रही। — साभार: खालिद सैफी

यह भी देखे:-

रास्ता अवरुद्ध होने पर भड़के ग्रामीण, रोका ईस्टर्न पेरिफेरल का कार्य
नोएडा में मेडिकल स्टोर्स पर औचक जांच, 9 दवाओं के सैंपल लिए गए जांच के लिए
ट्रेन की चपेट में आए रिटायर्ड फौजी की मौत
एसडीआरवी स्कूल दनकौर में ब्लड डोनेट कैंप का हुआ आयोजन
इंडिया एक्सपो मार्ट में Electronica India Productronica India एक्सपो का आगाज
सरकारी स्कूल के बच्चों को मिला एआई से पहला परिचय, “फन विथ AI” कार्यशाला में उमड़ा उत्साह
कार-कंटेनर में भिड़ंत , एक की मौत 
देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार हुए सम्म्मानित
कार रैली निकाल कर सुपरटेक जार अपार्टमेंट ओनर मांगेंगे अपना अधिकार
आईईसी कॉलेज के वार्षिक टेकफेस्ट "इनोविजन-2025" का भव्य समापन, 1200 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा
प्लॉग रन से  प्लास्टिक फ्री नोएडा अभियान की हुई शुरुआत
ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर किसानों ने काटा हंगामा
बिलासपुर में सीरो सर्वे 24 लोगों का एंटीबाडी सैम्पल लिए
"चाइनीज सामान का बहिष्कार करो" जागरूकता रैली निकाली गई
परीचौक जाम करने पर 8 नामजद समेत 68 पर मुकदमा दर्ज
AIMT में "विकसित भारत 2047" पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, रक्षा–शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियों ने साझा किया ...