उत्तर प्रदेश इंटरनैशनल ट्रेड शो के दौरान वीरवार को एक्सपो सेंटर से परिवहन मंत्री ने दो कंपनियों की इलेक्ट्रिक बसों को नोएडा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के अवसर पर आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इसके पश्चात माननीय परिवहन मंत्री  दया शंकर सिंह जी ने Ezy.Go एवं Leafee कंपनी की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत सरकार की इलेक्ट्रिक बसों के प्रोत्साहन नीति के तहत नोएडा संभाग में 7 इलेक्ट्रिक बसें रजिस्टर्ड हो चुकी हैं। Ezy.Go के संचालक अनिल दीक्षित ने बताया कि ये बसें नोएडा से हरिद्वार देहरादून व आगरा के लिए संचालित की जाएंगी। हरिद्वार, देहरादून के लिए नोएडा से अभी तक कोई भी इलेक्ट्रिक बसें संचालित नहीं हो रही हैं। इसलिए लोगों की सुविधा के लिए नोएडा से इन बसों का संचालन किया जाएगा।
मंत्री  ने इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाने से पूर्व बसो की पूजा अर्चना की व नारियल तोड़कर इन बसों का शुभारंभ किया।
गौरतलब है कि आज ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेन्टर में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया गया। जो कि 25 सितंबर से 29 सितम्बर तक चलेगा।  परिवहन मंत्री भी इसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मौजूद थे। माननीय मंत्री ने एक्सपो सेन्टर में परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टालस का निरीक्षण किया। इसी के साथ उन्होने पुलिस विभाग एमएसएमई, चिकित्सा, पंजाब एंड सिंध बैंक, रोडवेज व कई अन्य स्टॉलों का अवलोकन किया। परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर प्रदर्शित लोगों को दी जा रही सेवाओं की  परिवहन मंत्री ने जमकर तारीफ की। उन्होंने दस हजार वर्ग फीट में लगाए गए इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहां उपस्थित लोगों ने इलेक्ट्रिक बसों के नोएडा से हरिद्वार, देहरादून व आगरा मार्ग पर संचालन को लेकर खुशी जताई है।
इस मौके पर डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर  हरिशंकर जी संभागीय परिवहन अधिकारी  पीके सिंह,  के डी सिंह एवं नोएडा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डॉ सियाराम वर्मा मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

जी डी गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का समापन
जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का रोमांचक आगाज
YEIDA–JETRO की अहम बैठक, जापानी निवेश को लेकर बनी सहमति
रास्ता अवरुद्ध होने पर भड़के ग्रामीण, रोका ईस्टर्न पेरिफेरल का कार्य
LPG Price : राखी पर रसोई गैस हुई सस्ती, केंद्र सरकार ने दी महिलाओं को बड़ी सौगात
जेवर एयरपोर्ट से आइजीआइ एयरपोर्ट तक का सफर सिर्फ 1 घंटे में, डीपीआर हो रहा है तैयार
किसानों की गिरफ्तारी पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नियुक्ती पत्र मिलने के दो साल बाद भी नहीं मिला जॉब , बंधक बनाने पर छात्रों का हंगामा
विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में "सिद्धं कैलीग्राफी" प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन
चिश्तिया लुत्फ़िया दरगाह पर 78 वाॅं सालाना उर्स मेले का हुआ समापन
विधायक तेजपाल नागर ने 38 हाईमास्ट लाइटों का किया लोकार्पण, दूधिया रोशनी से जगमगाए ग्रेटर नोएडा के पा...
YAMUNA AUTHORITY  के हर ब्लॉक में बनेंगे बनेंगे नर्सरी स्कूल, मिल्क बूथ, क्रेज, डिस्पेंसरी
ग्रेटर नोएडा निवासियों  को जल्द मिलने लगेगा गंगाजल
21-22 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा में रोजगार मेला, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका
दनकौर के बाबा सुखामल अस्पताल में मिलेगी नि:शुल्क कोरोना किट और दवाइयां