बीच सड़क कार छोड़ भागा शराब तस्कर

दनकौर: इरोस लिवा गाड़ी में अवैध शराब की खेप ले जा रहा तस्कर पुलिस को देख कार बीच सड़क पर छोड़ फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने कार में रखे 15 पेटी अवैध शराब बरामद कर अज्ञात तस्कर पर एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज किया है. अब पुलिस और पुलिस गाड़ी के नंबर से आरोपी की तलाश में जुट गई।

दनकौर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दनकौर से सिकंदराबाद की ओर जाती हुई इरोस लिवा गाड़ी यूपी 13 AU 6466 को जब पुलिस ने घेरा तो कार में सवार तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला हालाँकि कार बीच सड़क पर छोड़ गया. बरामद 15 पेटी व्हिस्की में अरुणाचल प्रदेश की सप्लाई के रेपर लगे हुए थे . जाँच के दौरान गाड़ी के अंदर से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भी मिला है, जिससे ज्ञात हुआ है कि गाड़ी का असली नंबर HR 38 V 5570 है। अज्ञात चालक के विरुद्ध मु अ सं-160/18 धारा 60,63,72 एक्साइज एक्ट, 420,482 IPC दर्ज किया गया है। जल्द ही शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।साभार: खालिद सैफी

यह भी देखे:-

सीसीटीवी में कैद हुई फैक्टरी में चोरी की वारदात
बाइक चोरी के साथ तीन गिरफ्तार
तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
दोस्तों पर लगा युवक की हत्या का आरोप, दो हिरासत में दादरी क्षेत्र के भोगपुर गांव की घटना, पुलिस कर र...
मकान  मालिक के रहते चोरों ने सामान किया पार, शिकायत करने पर पुलिस  से मिला ये जवाब 
शाहबेरी का बिल्डर गिरफ्तार, अवैध ईमारत बना कर बेचने का आरोप, गैंग्स्टर की होगी कार्यवाही
हत्यारोपी पति गिरफ्तार, कत्ल की ये वजह बताई
खनन माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नहीं मिला पैसा तो बौखलाए बदमाश ने किसान को किया घायल 
ग्रेनो के आर्किटेक्ट का अपहरण कर लूट 
रेजिडेंट से मारपीट करने का आरोपी बाउंसर गिरफ्तार
विस्तृत खबर >> हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 14 वर्षीय किशोर की मौत
हाथरस जा रहे राहुल प्रियंका यमुना एक्सप्रेससवे पर धरने पर बैठे, पुलिस हिरासत में लेने की खबर 
पराली जला रहे तीन लोग गिरफ्तार, चार पर दर्ज किया गया मुकदमा
गैंगस्टर में दो वांटेड को दादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 
जहांगीरपुर में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास विफल